Career Rashifal 2025, Job Prediction 2025, करियर वार्षिक राशिफल 2025: नया साल 2025 हर राशि के जातकों को जीवन में काफी अधिक प्रभाव डाल सकती है, क्योंकि इस साल कर्मफलदाता शनि के साथ-साथ गुरु बृहस्पति और राहु-केतु भी राशि परिवर्तन कर रहे हैं। ऐसे में हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिल सकता है। साल 2025 में 12 राशियों के जीवन में किसी न किस तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 2025 में कुछ राशियों के करियर में अच्छी खासी उछाल देखने को मिलने वाली है। जो जातक नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो उन्हें भी सफलता हासिल हो सकती है। आइए जानते हैं 12 राशियों में से कौन सी 5 राशियां है जिन्हें सबसे अधिक करियर में सफलता हासिल होने के योग बन रहे हैं…
वार्षिक राशिफल 2025
मेष राशि करियर वार्षिक राशिफल 2025 (Mesh Yearly Career Horoscope 2025)
करियर के क्षेत्र में मेष राशि के जातकों के लिए नया साल 2025 काफी अच्छा जाने वाला है। गुरु बृहस्पति भाग्य भाव यानी नौवे भाव के स्वामी होकर साल के आरंभ में दूसरे भाव में विराजमान रहेंगे। 15 मई तक वृषभ राशि पर में रहेंगे और यहां से यह छठे भाव को दृष्टि पड़ रही है। इसके साथ ही आठवें और दसवें भाव को भी देख रहे हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर गुरु की विशेष कृपा होगी। इसके साथ ही कुंभ राशि में रहकर शनि इस राशि के ग्यारहवें भाव में रहने वाले हैं। इसके बाद 29 मार्च को शनि मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, तो आपके बारहवें भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के करियर में शुभ परिणाम दे सकते हैं। ऐसे में आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। बेरोजगारों को नई नौकरी मिलने के चांसेस काफी अधिक बन रहे हैं। इसके साथ ही पदोन्नति के साथ धन लाभ मिल सकता है।
वृषभ राशि करियर वार्षिक राशिफल 2025 (Vrishabha Yearly Career Horoscope 2025)
वृषभ राशि के जातकों को भी नए साल 2025 में करियर काफी अच्छा जाने वाला है। शनि, गुरु और राहु का पूरा सपोर्ट होगा, जिससे मनमुताबिक नौकरी मिलने के साथ-साथ खूब पैसा कमाने में सफल हो सकते हैं। एकादश भाव के स्वामी होकर गुरु लग्न भाव में रहेंगे। इसके बाद मई में मिथुन राशि में जाकर इस राशि के द्वितीय भाव में रहने वाले हैं। इसके साथ ही गुरु छठे और दसवें भाव को देखेंगे। ऐसे में करियर में आने वाली हर एक समस्या और अड़चन समाप्त हो सकती है। इसके अलावा शनि की बात करें, तो वृषभ राशि के ऊपर काफी मेहरबान रहने वाले हैं। शनिदेव को नौवें और दसवें भाव का स्वामित्व होकर आपके दसवें भाव में विराजमान है। इसके बाद मार्च में मीन राशि में जाकर आपके ग्यारहवें भाव में रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को नई नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। वरिष्ठों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं। इसके साथ ही राहु मई माह में कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में इस राशि के दशम भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को राहु पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति कराएंगे।
मिथुन राशि करियर वार्षिक राशिफल 2025 (Mithun Yearly Career Horoscope 2025)
नए साल 2025 की अगली भाग्यशाली हो सकती है। इस राशि में गुरु नवम और दशम भाव के स्वामी है। ऐसे में इस राशि के जातकों के ऊपर गुरु की विशेष कृपा हो सकती है। मई माह में इस राशि के लग्न भाव में गुरु रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों का करियर काफी अच्छा जाने वाला है। इस राशि में आकर गुरु दिग्बली हो रहे हैं। ऐसे में आपको खूब लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही शनि की बात करें, तो आपके नौवें और दशम भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। लंबे समय से आप जिस नौकरी का प्रयास कर रहे हैं, तो उसमें सफलता हासिल हो सकती है। इस राशि के जातकों के लिए करियर के लिए काफी अच्छा माना जा रहा है।
कन्या राशि करियर वार्षिक राशिफल 2025 (Kanya Yearly Career Horoscope 2025)
कन्या राशि की बात करें, तो देवगुरु बृहस्पति चतुर्थ भाव और सप्तम भाव के स्वामी हैं। मिथुन राशि में प्रवेश करके गुरु ग्रह इस राशि के दशम भाव में रहने वाले हैं। ये करियर के लिए काफी अच्छा माना जाता है। ऐसे में आपको अच्छी जॉब के साथ वेतन में अच्छी खासी वृद्धि मिलने वाली है। राहु की बात करें, तो मई माह में कुंभ राशि में प्रवेश करके आपके छठे भाव में आ जाएंगे और उनकी दृष्टि दूसरे, दसवें भाव में पड़ने वाली है। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में राहु का भी पूरा सपोर्ट मिलेगा। आपको नए साल में करियर के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धियां हासिल हो सकती है।
कुंभ राशि करियर वार्षिक राशिफल 2025 (Kumbh Yearly Career Horoscope 2025)
साल 2025 की अगली लकी राशि की बात करें, तो वह कुंभ राशि है। इस राशि के लग्न भाव में 29 मार्च तक शनि रहने वाले हैं। ऐसे में पंच महापुरुष योग शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके बाद 29 मार्च के शनि के मीन राशि में जाते ही इस राशि में शनि साढ़े साती का तीसरा चरण आरंभ हो जाएगा। मीन राशि में जाते ही शनि इस राशि के दूसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब लाभ मिल सकता है। जहां से वह एकादश भाव को देखेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। ये अपने काम के बल में बुलंदियों को छू सकते हैं। इसके साथ ही लाभ भाव के स्वामी गुरु चौथे भाव में बैठकर दशम भाव को देखेंगे, जिससे करियर में लाभ मिलेगा। ऐसे में आपको नई नौकरी के साथ पदोन्नति और वेतन में वृद्धि हो सकती है।
Budh Gochar 2025: व्यापार के दाता बुध नए साल की शुरुआत में धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में इन राशियों को नौनरी-बिजनेस में अपार सफलता के साथ खूब धन लाभ हो सकता है। जानें किन राशियों को मिलेगा लाभ
मेष वार्षिक राशिफल 2025 | वृषभ वार्षिक राशिफल 2025 |
मिथुन राशिफल 2025 | कर्क राशिफल 2025 |
सिंह राशिफल 2025 | कन्या राशिफल 2025 |
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।