Rashifal 2024: साल 2024 शुरू होने के कुछ ही दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में हर कोई अपने भविष्य के बारे में जानना चाहता है। बता दें कि नए साल में शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ राशि में रहेंगे। इसक साथ ही मई तक गुरु मेष राशि में और इसके बाद वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके साथ ही राहु मीन और केतु कन्या राशि में विराजमान रहेंगे और सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल समय-समय पर राशि परिवर्तन करते रहेंगे। ग्रहों की स्थिति के हिसाब से नया साल कुछ राशियों के लिए अच्छा, तो कुछ राशियों के लिए अनलकी हो सकता है। आइए जानते हैं साल 2024 किन राशियों के लिए हो सकता है अनलकी…
कर्क राशि (Kark Zodiac)
कर्क राशि के जातकों के जीवन में साल 2024 में थोड़ी सी मुश्किलें पैदा हो सकती है। गुरु और शनि दोनों ही इस राशि के वैवाहिक और पेशेवर जीवन में समस्याएं उत्पन्न कर सकते हैं। ऐसे में बिजनेस में थोड़ा सा नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए किसी भी तरह का निवेश थोड़ा सोच-समझकर करें। इसके साथ-साथ नौकरीपेशा लोगों की बात करें, तो नौकरी में बदलाव चाहते हैं। लेकिन कुछ कंफ्यूजन के कारण इस दिशा में आगे नहीं बढ़ पाएंगे। घर-परिवार के सदस्यों के बीच किसी बात को लेकर अनबन, मनमुटाव हो सकता है।
सिंह राशि (Singh Zodiac)
सिंह राशि के जातकों का साल 2024 अच्छा नहीं रहने वाला है। इस राशि के जातकों को स्वास्थ्य को लेकर कुछ ज्यादा ही सतर्क रहने की जरूरत है, क्योंकि कोई पुरानी बीमारी एक बार फिर से उभर सकती हैं। ऐसे में बेवजह खर्च से परेशान हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह साल सही है लेकिन छोटे से काम के लिए अधिक चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। इससे तनाव में वृद्धि होगी। आत्मविश्वास की कमी देखने को मिलेगी। शनि और राहु आप पर अधिक प्रभाव डालेंगे, जिससे भ्रम की स्थिति पैदा होगी। इसके साथ ही अधिक क्रोध बढ़ेगा। सामाजिक स्तर में थोड़ी समस्याएं उत्पन्न हो सकती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
साल 2024 इस राशि के जातकों के लिए चुनौती भरा रह सकता है। ऐसे में नौकरी सावधानी बरतने की जरूरत है। इसके साथ ही स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा सचेत रहने की जरूरत है, क्योंकि जरा सा खानपान बिगड़ने से आपकी सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। बिजनेस करने वालों को भी किसी भी प्रकार का निर्णय लेने से पहले थोड़ा सोच-समझ लें।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।