Surya Transit In Sagittarius: वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव को लक्ष्य प्राप्ति, साहस, प्रतिभा, नेतृत्व क्षमता, सम्मान, ऊर्जा, आत्म-विश्वास, आशा, पिता, बॉस और प्रतिष्ठा का कारक माना जाता है। इसलिए सूर्य देव की चाल में जब भी परिवर्तन होता है, तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि ग्रहों के राजा सूर्य देव 17 दिसंबर को यानी कि आज 12 घंटे बाद धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं, साथ ही इन लोगों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि एक तो सूर्य देव आपकी राशि के स्वामी हैं। साथ ही सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। मतलब संतान की नौकरी या विवाह की बात चल सकती है। आपकी करियर से संबंधित योजनाएं सफल होंगी। छात्रों के लिए यह गोचर प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता देने वाला माना जा रहा है। जो छात्र नौकरी पाने के लिए विदेश जाने के इच्‍छुक हैं उनके प्रयास सफल हो सकते हैं। साथ ही आपको प्रेम संबंध में सफलता मिल सकती है। साथ ही जो लोग आध्यात्म, ज्योतिष, धर्म, विचारक और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनको यह समय लाभकारी साबित हो सकता है। 

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन धनु राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकती है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से लग्न भाव में ही संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपकी तरक्‍की के योग बन रहे हैं और आपको आने वाले साल में प्रमोशन मिल सकता है। आपको कहीं से नई नौकरी का बुलावा आ सकता है। वहीं इस समय शादीशुदा लोगों को जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहेगा। वहीं आप प्रफेशनल लाइफ में तरक्‍की हासिल करेंगे। आपको धन कमाने के अच्‍छे अवसर मिलेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्‍ठा बढ़ेगी और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से नवम भाव पर भ्रमण करने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको किस्मत का साथ मिल सकता है। साथ ही आपकी रूचि धर्म- कर्म के कामों में बढ़ सकती है। वहीं इस दौरान आप इस वक्‍त धन की अच्‍छी बचत कर पाने में सफल होंगे और आपके लिए कमाई के नए जरिए बनेंगे। साथ ही जो लोग विदेश जाने के इच्छुक है, उनको विदेश जाने के योग बन रहे हैं। वहीं सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव के स्वामी हैं। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समचार प्राप्त हो सकता है। संतान की तरक्की हो सकती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024