Rajlakshan Rajyog: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं। उनके राशि परिवर्तन का असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह के अवश्य पड़ता है। ऐसे में सूर्य की किसी न किसी ग्रह के साथ युति होती है, तो शुभ और अशुभ राजयोग का निर्माण होता है। ऐसे में 16 दिसंबर को सूर्य धनु राशि में प्रवेश कर रहे हैं। गुरु की राशि में प्रवेश करने से अधिक लाभ मिलेगा। इसके साथ ही गुरु मेष राशि में विराजमान है, जिससे सूर्य पर उनकी नवम दृष्टि पड़ रही है। ऐसे में नवपंचम राजयोग का निर्माण हो रहा है। इस राजयोग के बनने से राज लक्षण जैसी दुर्लभ राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। इस राजयोग के बनने से नए साल 2024 में कुछ राशियों को विशेष लाभ मिल सकता है…
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राजलक्षण राजयोग काफी शुभ माना जाता है। इस राजयोग के बनने से जातकों को मान-सम्मान की प्राप्ति होती है। उसके व्यक्तित्व में निखार आता है, जिससे हर कोई उसे प्रेरित होता है। बेहद आकर्षक होने के कारण हर व्यक्तित्व के बारे में जानना चाहता है। इसके साथ ही धन-संपदा और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।
धनु राशि (Dhanu Zodiac)
सूर्य इस राशि के लग्न भाव में आ रहे हैं। इसके साथ ही गुरु भी लग्न भाव के स्वामी है। ऐसे में राज लक्षण योग इस राशि के जातकों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आत्मविश्वास की तेजी से वृद्धि होगी। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में लंबे समय से चले आ रहे विवाह अब समाप्त होंगे। कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्यस्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी। इससे आपको प्रमोशन के साथ सैलरी बढ़ सकती है।
सिंह राशि (Leo Zodiac)
राज लक्षण योग सिंह राशि के जातकों के लिए भी काफी अच्छा साबित हो सकता है। इस राशि में राज लक्षण योग पांचवे भाव में भाव रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को उच्च शिक्षा का मौका मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। संतान की ओर से भी कोई गुड न्यूज मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। लंबे समय से चली आ रही बीमारियों से भी निजात मिल सकती है। इसके साथ ही नवपंचम योग भी आपके लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है।
मेष राशि (Mesh Zodiac)
मेष राशि के लग्न भाव में गुरु बृहस्पति विराजमान है। ऐसे में राज लक्षण योग का असर इस राशि के जातकों के लिए शुभ साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते है। नौकरी के कई अवसर मिल सकते हैं। नए साल में नौकरी बदलने का मौका मिलेगा। मनचाही सफलता हासिल हो सकती है। उच्च शिक्षा के लिए विदेश जाने का मौका मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कानूनी मामलों से निजात मिल सकती है। इसके साथ ही नए साल में वाहन, संपत्ति आदि खरीदने का प्लान बना सकते हैं। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।