Rashifal 2024: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय, कर्मफल दाता कहा जाता है। वह व्यक्ति को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। शनि इस समय अपनी राशि यानी कुंभ राशि में विराजमान है, जो साल 2025 तक विराजमान रहेंगे। लेकिन नए साल 2024 में उनकी स्थिति में बदलाव हो रही है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव देखने को मिल सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 में शनि वक्री होने के साथ-साथ उदय और अस्त हो रहे हैं। ऐसे में जानें साल 2024 में किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ और हर क्षेत्र में पाएंगे सफलता…
साल 2024 में कब-कब शनि की स्थिति में होगा बदलाव?
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 11 फरवरी 2024 से लेकर 18 मार्च 2024 के दौरान शनि अस्त रहेंगे। इसके बाद उदय हो जाएंगे। इसके अलावा शनिदेव 29 जून, 2024 से 15 नवंबर, 2024 तक शनि कुंभ राशि में ही वक्री रहेंगे। शनि की स्थिति में परिवर्तन से इन राशियों का भाग्य चमक सकता है।
मेष राशि (Aries Zodiac)
साल 2024 में शनि की स्थिति का बदलाव मेष राशि के जातकों के लिए लाभकारी हो सकता है। इस राशि में शनि ग्यारहवें भाव में रहने वाला है। ऐसे में इस राशि के जातकों को असीम धन-संपदा की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति के साथ सैलरी में वृद्धि हो सकती है। आय के नए स्त्रोत खुलेंगे। इसके साथ ही बैंक बैलेंस बढ़ेगा। इस साल अप्रत्याशित धन कमाने में कामयाब हो सकते हैं। मई 2024 में जब गुरु अपनी राशि परिवर्तन करेंगे, तो उस समय भी आपके विकास के मार्ग खुल सकते हैं। आप अपनी क्षमताओं से हर कार्य में सफलता पा सकते हैं। इसके साथ ही शनि के वक्री होने पर भी इस राशि के जातकों को धन लाभ मिलने के पूरे आसार है।
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
शनि इस राशि में दसवें घर में रहने वाले हैं। शनि दसवें और नौवें घर के स्वामी है। दसवें को भाग्य और कर्म का स्वामी माना जाता है। ऐसे में साल 2024 इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा जाने वाला है। कई नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरीपेशा और बिजनेसमैन को अपार सफलता के साथ धन लाभ मिल सकता है। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो आपके काम की प्रशंसा हो सकती है। इससे आपके उच्च अधिकारी प्रसन्न होंगे और आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी भी दे सकते हैं। इस साल आप पैसों की बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। विदेश में व्यापार करना भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। शनि के वक्री होने पर भी आपको खूब लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही जब शनि अस्त होंगे, तो करियर में थोड़ी सी मुश्किलें आ सकती है। नौकरी की तलाश थोड़ी लंबी हो सकती है। लेकिन शनि के उदय होते ही आपको बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
साल 2024 में शनि इस राशि के जातकों के जीवन में काफी खुशियां ला सकता है। इस राशि में शनि छठे भाव में रहेंगे। यह भाव प्रयासों से संबंधित है। ऐसे में इस राशि के जातकों को मेहनत का फल प्राप्त हो सकता है। सुख-समृद्धि के साथ धन-संपदा की प्राप्ति हो सकती है। कड़ी मेहनत करने के बाद ही आपको करियर में सफलता हासिल हो सकती है। शनि के वक्री होने से करियर में थोड़ा उतार चढ़ाव आ सकता है। इसके साथ ही धन लाभ हो सकता है। इसके साथ ही शनि के उदय होते ही आपके करियर में वृद्धि देखने को मिलेगी। हर क्षेत्र में सफलता के साथ धन लाभ होगा। मई 2024 में गुरु के राशि परिवर्तन करने से कन्या राशि के जातकों को अपार सफलता के साथ धन लाभ हो सकता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।