Horoscope 2024: साल 2024 शुरू होने में एक महीने का समय बचा हुआ है। ऐसे में हर व्यक्ति सोच रहा है कि आना वाला साल उसके लिए कैसा रहेगा। अगर हम अंक ज्योतिष के अनुसार देखें तो इस साल 2024 का अंक 8 है। इस अंक पर शनि देव का आधिपत्य है। वहीं ज्योतिष के अनुसार इस साल कई बड़े ग्रह जैसे- गुरु, सूर्य और शनि की चाल में परिवर्तन करने जा रहे हैं। आइए आज आपको बताते हैं कि साल 2024 मकर, कुंभ और मीन राशि (Meen, Makar And Kumbh rashifal 2024) के जातकों के लिए कैसा रहेगा…

मकर राशिफल 2024 (Makar Rashifal 2024)

आप लोगों के लिए साल 2024 शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से दूसरे भाव में संचऱण कर रहे हैं और वह साल 2024 में यही विचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस अवधि में आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा। जिससे लोग इंप्रेस रहेंगे। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छा धनलाभ होगा साथ ही साथ ही इस साल नौकरीपेशा लोगों को नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। वहीं कारोबारियों को इस साल अच्छा धनलाभ हो सकता है।

साथ ही गुरु ग्रह 1 मई तक आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर विचऱण कर रहे हैं। इसिलए इस दौरान आपको प्रापर्टी और वाहन की प्राप्ति हो सकती है। वहीं अगर आपका व्यापार रियल स्टेट या जमीन- जायदाद से जुड़ा हुआ है, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं गुरु ग्रह 1 मई के बाद गोचर कुंडली के पंचम भाव पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको संतान से संबंधित कोई समाचार मिलेगा। साथ ही जो लोग संतान प्राप्ति के इच्छु हैं। उनको संतान की प्राप्ति हो सकती है। वहीं प्रेम- संबंध में भी इस अवधि में सफलता मिलेगी। 

कुंभ राशिफल 2024 (Kumbh Rashifal 2024)

साल 2024 में आप लोगोंं को सितारों का साथ मिल सकता है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि में ही संचरण हैं। वहीं शनि देव की कुंभ प्रिय राशि भी है। इसलिए इस अवधि में आपको करियर- कारोबार में अच्छी सफलता मिल सकती है। साथ ही इस साल आपको प्रेम- संबंधों में सफलता भी मिल सकती है। वहीं गुरु ग्रह 1 मई तक आपकी राशि से तीसरे भाव में गोचर करेंगे। जिससे इस समय आपका पराक्रम और साहस में वृद्धि होगी। साथ ही अगर स्वास्थ्य की बात करें तो आपकी सेहत इस साल अच्छी रहेगी। वहीं पुरानी बीमारी से निजात मिल सकती है।

वहीं  गुरु ग्रह 1 मई के बाद आपकी राशि से चतुर्थ भाव पर विचरण करेंगे। जिससे आपको प्रापर्टी की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही अगर आप जमीन- जायदाद से जुड़ा कार्य करके हैं, तो आपको अच्छा लाभ हो सकता है। वहीं गुरु ग्रह 1 मई के बाद आपकी राशि से छठे स्थान पर भ्रमण करेंगे। इसलिए इस समय आपको थोड़ा सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए। क्योंकि पेट और लीवर से संबंधित परेशानी हो सकती है।

मीन राशिफल 2024 (Meen Rashifal 2024)

आप लोगों के लिए साल 2024 करियर और कारोबार के लिहाज से तो लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। लेकिन आप लोगों पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। यह साढ़ेसाती जनवरी 2023 से शुरू हुई है। इसलिए इस समय आपको सेहत को लेकर सावधान रहना चाहिए। इस समय आपको कोई लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। वहीं इस साल प्रतियोगी छात्रों को मेनहत से कम ही फल प्राप्त होगा। वहीं गुरु ग्रह 1 मई तक आपकी राशि से दूसरे भाव पर विचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति होगी। सात ही फंसा हुआ पैसा मिलेगा। लेकिन 1 मई के बाद गुरु ग्रह आपकी राशि से तीसरे भाव में विचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी।

यह भी पढ़ें:

मेष, वृष और मिथुन राशि का वर्षफल 2024

कर्क, सिंह और कन्या राशि का वर्षफल 2024

तुला, वृश्चिक और धनु राशि का वर्षफल 2024

मकर, कुंभ और मीन राशि का वर्षफल 2024