Rashifal 2024: नया साल 2024 जल्द ही शुरू होने वाला है।  ज्योतिषीय दृष्टि की बात करें, तो नया साल काफी प्रभावशाली साबित हो सकता है, क्योंकि पहले दिन ही काफी खास राजयोग बन रहे हैं। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरु के मार्गी होने से लेकर गज लक्ष्मी, आयुष्मान योग, गजकेसरी जैसे राजयोग बन रहे हैं। ऐसे में साल भर कुछ राशियों के जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। अपार धन-संपदा के साथ पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति हो सकती है। जानें साल 2024 में किन राशियों की चमकेगी किस्मत।

साल 2024 में बन रहे हैं ये राजयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल के पहले दिन गजकेसरी योग बन रहा है। दरअसल, देवताओं के गुरु स्वराशि मेष राशि में विराजमान है। वहीं, चंद्रमा सिंह राशि में विराजमान होंगे। ऐसे में गुरु की सीधी दृष्टि चंद्रमा पर पड़ रही है जिससे गजकेसरी योग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही 31 दिसंबर को गुरु  मेष राशि में वक्री अवस्था में मार्गी हो रहे हैं। ऐसे में गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही 1 जनवरी को सुबह 3 बजकर 41 मिनट से आयुष्मान योग का निर्माण हो रहा है।

ग्रहों की स्थिति की बात करें, तो सूर्य और मंगल धनु राशि में, शनि कुंभ राशि में, राहु मीन राशि,  केतु कन्या राशि में, बुध और शुक्र वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे।

साल 2024 इन राशियों के लिए होगा अच्छा

मेष राशि (Mesh Zodiac)

मेष राशि में गुरु वक्री हो रहे हैं। इसके साथ ही गजलक्ष्मी योग का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में मेष राशि के जातकों के लिए नया साल काफी खुशनुमा साबित हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। करियर के क्षेत्र की बात करें, तो फ्रेशर्स को नौकरी मिल सकती है। इसके साथ ही नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल हो सकती है। आपके द्वारा मेहनत से किए गए कार्य में प्रशंसा हो सकती है। उच्च अधिकारी आपके काम देखते हुए पदोन्नति या फिर कोई जिम्मेदारी सौंप सकते हैं। उच्च शिक्षा का सपना भी पूरा हो सकता है। आर्थिक स्थिति की बात करें, तो कर्ज से छुटकारा मिलने के साथ बचत करने में भी कामयाब हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में अभी तक हो रही परेशानियों से निजात मिलेगा। लव लाइफ भी अच्छी जाने वाली है।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

कर्क राशि के जातकों के लिए भी नया साल 2024 काफी अच्छा जाने वाला है। आयुष्मान, गजलक्ष्मी और गजकेसरी योग इस राशि के जातकों की किस्मत को चमका सकते हैं। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निजात मिल सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। माता-पिता के सहयोग से हर क्षेत्र में सफलता पा सकते हैं। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। भाई-बहन के साथ अच्छा समय बीतेगा। विवाह योग जातकों को अच्छा लाइफ पार्टनर मिल सकता है। जीवन में खुशहाली बनी रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से शुरू हो जाएंगे। बैंक बैलेंस बढ़ेगा। इसके साथ ही बचत करने में कामयाब हो सकते हैं। घर-परिवार के सदस्यों के बीच चल रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है।  बड़ो का आशीर्वाद प्राप्त होगा, जिससे पेशेवर जिंदगी में आगे बढ़ने में भी मदद मिल सकती है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं समाप्त हो सकती है। माता-पिता का भी स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है।  

सिंह राशि (Leo Zodiac)

इस राशि में गजलक्ष्मी योग नौवें भाव में बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को लंबी दूरी की यात्रा करने के साथ भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही गजकेसरी और आयुष्मान योग भी आपके जीवन में नए साल में खुशियां लेकर आएगा। लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। परिवार के संग चल रहा मतभेद समाप्त हो सकता है। अध्यात्म की ओर थोड़ा झुकाव पड़ेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। जीवन में खुशियां आने के काफी मौके मिल सकते हैं। भाई-बहन के साथ संबंध मधुर हो सकते हैं। आपके अंदर आत्मविश्वास और साहस की वृद्धि होगी।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।