Rashi Parivartan October 2022: धन, वैभव और ऐश्वर्य के अधिपति शुक्र देव 18 अक्टूबर को अपनी राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र के गोचर से 3 राशियों के लोगों की कुंडली में राजयोग बना रहा है। इस राशि के जातकों के लिए यह शुभ योग लेकर आएगा। इन तीन राशियों के लोगों को धन की प्राप्ति होगी।
आमदनी के नए रास्ते भी खुलेंगे। वहीं वैवाहिक जीवन भी खुशियां आएंगी। साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि की बढ़ोतरी होगी। साथ कई जातकों को करियर में तरक्की मिल सकती है और कई नए अवसर भी मिल सकते हैं। आइए जानते हैं शुक्र के गोचर से किन राशियों को लाभ होगा।
कन्या राशि
शुक्र के गोचर से बनने वाला त्रिगुण राज योग कन्या राशि के जातकों के लिए ढेर सारा धन लेकर आ सकता है। नौकरीपेशा लोगों की आय में वृद्धि हो सकती है। पेशेवर किसी बड़े अनुबंध पर हस्ताक्षर कर सकते हैं। वाहन सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ संबंधों में सुधार होगा। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। ऑफिस में आपके काम से अधिकारी खुश रहेंगे। साथ ही और भी कई लाभ हो सकते हैं।
मकर राशि
मकर राशि के जातकों को शुक्र के गोचर से शुभ फल प्राप्त होंगे, जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी के ऑफर मिल सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। इस राशि के जातकों के करियर के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है। धन लाभ हो सकता है। मेहनत रंग ला सकती है। वहीं सिंगल लोगों को पार्टनर मिल सकता है।
कुंभ राशि
शुक्र के इस परिवर्तन से कुंभ राशि के लोगों को कई शुभ अवसर मिल सकते हैं। इस दौरान जातकों को भाग्य का पूरा साथ मिल सकता है। यात्रा पर भी जा सकते हैं। इस राशि के जातकों के लिए यह समय बहुत ही शुभ हो सकता है। निवेश लाभदायक हो सकता है। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। नौकरी और व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए यह समय फायदेमंद हो सकता है।