Rashi Parivartan October 2022: सूर्य और शुक्र देव अक्टूबर में तुला राशि में प्रवेश करेंगे यानी की गोचर करेंगे। ग्रहों के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को लाभ हो सकता है। वहीं कई पर इसका प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ सकता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव 17 अक्टूबर 2022 को शाम 7 बजकर 9 मिनट पर बुध की राशि कन्या से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। वहीं शुक्र देव 18 अक्टूबर 2022 को 9.24 बजे कन्या राशि से स्वराशि तुला में गोचर करेंगे। इसका प्रभाव कई राशि के जातकों को लाभ दे सकता है। इस दौरान किन-किन राशियों के लोगों को करियर आदि में सफलता मिल सकती है, यहां उस संबंध में जानकारी दी जा रही है।

Sun Transit in Libra: सूर्य देव का गोचर इन राशियों के जातकों दे सकता है तरक्की

वृषभ राशि के जातकों के लिए सूर्य देव चौथे भाव के स्वामी होते हैं। इस दौरान इस राशि के जातकों को प्रमोशन मिल सकता है। साथ ही स्थान भी परिवर्तित होने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातक इस अवधि में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

व्यवसाय बढ़ाने के लिए यह समय अच्छा साबित हो सकता है। धनु राशि के जातकों को करियर में तरक्की मिल सकती है।धन लाभ भी होने की संभावना है। वहीं मकर राशि के जातकों को कार्यस्थल पर लाभ प्राप्त हो सकता है।

Venus transit in Libra: इन राशियों पर रहेगी शुक्र देव की कृपा

मेष और मिथुन राशि के जातकों को कार्यस्थल पर तरक्की और आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही रूका हुआ पैसा भी मिल सकता है। वाहन आदि खरीदने के लिए यह अच्छा समय हो सकता है।

इस दौरान तुला राशि के जातकों के व्यापार में लाभ हो सकता है। अचानक धन की भी प्राप्ति हो सकती है। वहीं वृश्चिक राशि के जातकों को अच्छे अवसर मिलने के साथ उनकी आय भी बढ़ सकती है। कुंभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और मान-सम्मान भी बढ़ सकता है।