Rashi Parivartan November 2022: सूर्य देव राशि परिवर्तन कर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव के इस गोचर से कई राशि के लोगों के लिए समय प्रतिकूल हो सकता है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है या राशि परिवर्तन करता है, तो उसका असर हमारे दैनिक जीवन पर भी पड़ता है। ग्रहों के गोचर का प्रभाव हमारे निजी जीवन और कार्यक्षेत्र पर भी पड़ता है। लाभ और हानि भी ग्रहों के गोचर से होने की मान्यता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव 16 नवंबर की शाम 6.58 बजे वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव के गोचर से कई राशि के लिए समय उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है। इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। सूर्य देव सरकार, पिता,राजा, उच्च अधिकारियों के लिए कारक ग्रह माने जाते हैं। आइए जानतें है कि इस गोचर से किन-किन राशि के लिए समय प्रतिकूल हो सकता है।

वृषभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव चौथे भाव के स्वामी होते हैं। सूर्य देव के गोचर से आपके संबंधों में उतार-चढ़ाव हो सकता है। सेहत का इस समय अधिक ध्यान रखना होगा।

धनु राशि
धनु राशि के लिए सूर्य देव नौवें और 12वें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों के पिता की सेहत में गिरावट हो सकती है। ऐसे में आप अपनी और पिता के स्वास्थ्य के प्रति अधिक सतर्क रहें।

मिथुन राशि
इस राशि के जातकों को इस दौरान किसी से भी वाद-विवाद से बचना होगा। जातक अपनी वाणी पर इस दौरान संयम रखें।

कुंभ राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव का गोचर सामान्य हो सकता है। कुछ जातकों को अहंकार हो सकता है, जिस कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आपका निजी जीवन भी प्रभावित हो सकता है।

मीन राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव छठे भाव के स्वामी होते हैं। सूर्य देव के गोचर से लाभ हो सकता है,लेकिन कुछ परेशानियां भी हो सकती है। जातकों के पिता के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। कुल मिलाकर यह गोचर आपके लिए सामान्य हो सकता है।