Rashi Parivartan November 2022: मंगल देव नवंबर में अपना स्थान परिवर्तन करेंगे। मंगल देव वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल देव के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के लोगों पर पड़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मंगल देव 13 नवंबर से वृषभ राशि में गोचर करेंगे। यह गोचर कई राशि के जातकों के लिए अच्छा समय लेकर आ सकता है। आइए जानते हैं कि इससे किन-किन राशि के लोगों को लाभ हो सकता है। मंगल भाव वाले लोग साहसी, आवेगी और सीधे आगे बढ़ने वाले माने जाते हैं। मंगल कार्य को पूरा करने के लिए ऊर्जा भी देता है।

कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों पर मंगल देव की कृपा हो सकता है। छात्र जातकों के लिए यह उत्तम समय हो सकता है। इस दौरान आप अपनी इच्छा की पूर्ति कर सकते हैं। कार्यस्थल पर किए गएमेहनत का परिणाम इस अवधि में मिल सकता है।

सिंह राशि
इस राशि के जातक, जो नौकरी पेशा हैं। उन्हें कई अच्छे मौके मिल सकते हैं। इस दौरान आपके सुख-सुविधाओं में भी बढ़ोतरी हो सकती है। कार्यस्थल पर समय आपके अनुकूल हो सकता है। मंगल देव का गोचर आपके लिए अनुकूल हो सकता है।

मंगल ग्रह के गोचर से इन राशियों के लोगों की खुल सकती है किस्मत

धनु राशि
इस राशि के जातकों को इस दौरान कोई हानि नहीं हो सकती है। कई जातकों को विदेश यात्रा पर भी जानें का अवसर मिल सकता है। गोचर के दौरान मंगल देव आपकी राशि में छठे भाव में विराजमान रहेंगे।

मकर राशि
मकर राशि के लिए मंगल देव चौथे व एकादश भाव से स्वामी होते हैं। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए यह उत्तम समय हो सकता है। शोध आदि कार्य में लगे लोगों के लिए यह भी समय अनुकूल हो सकता है।