Rashi Parivartan In November 2021: ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का अध्ययन किया जाता है। हर एक ग्रह कुछ अंतराल के बाद दूसरी राशि में परिवर्तन करते हैं। ग्रहों का राशि परिवर्तन लगभग सभी राशियों पर प्रभाव डालते हैं। नवंबर के महीने में तीन मुख्य ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। महीने की शुरुआत में 2 नवंबर को बुध ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। मंगलवार के दिन बुध ग्रह तुला राशि में गोचर करेंगें। वहीं 16 नवंबर को सूर्य अपनी नीच राशि तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। 20 नवंबर को गुरु ग्रह कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इन तीनों ग्रहों का राशि परिवर्तन कुछ राशि के जातकों के लिए बेहद ही शुभ फल लेकर आएगा।

मेष: बुध ग्रह के तुला राशि में गोचर करने पर मेष राशि के जातकों के वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। 20 नवंबर को गुरु ग्रह के परिवर्तन करने से करियर और कारोबार में अच्छे फल मिलने के योग बन रहे हैं। इस दौरान आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। इस दौरान मेष राशि के जातकों को धन लाभ भी होगा।

कर्क: बुध ग्रह के गोचर से परिवर में चल रही परेशानियां दूर होंगी। इस दौरान करियर में भी काफी सफलता मिलेगी। सूर्य के गोचर से कर्क राशि के जातकों को शिक्षा के क्षेत्र में काफी अच्छा परिणाम मिलेगा। साथ ही राजनीति के क्षेत्र में भी कर्क राशि के जातकों को लाभ मिलेगा। 22 नवंबर को बुध का गोचर शिक्षा और करियर के क्षेत्रों से जुड़े लोगों के लिए अच्छा परिणाम लेकर आएगा।

कन्या: बुध ग्रह के गोचर से कन्या राशि के जातकों के साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। सूर्य का वृश्चिक में गोचर से एडवेंचर करने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। गुरु ग्रह के गोचर से धन का लाभ होगा। हालांकि इस राशि का जतकों को अपनी वाणी पर संयम रखने की आवश्यकता है।

मकर: बुध ग्रह के गोचर से मकर राशि के जातकों को करियर के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। सूर्य के गोचर से परिवार का साथ मिलेगा। और बुध के गोचर से वाणी में स्पष्टता आएगी।