Rashi Parivartan December 2022: इस साल का आखिरी माह कई राशियों के लोगों के लिए अच्छा समय लेकर आ सकता है। दिसंबर में कई ग्रह राशि परिवर्तन कर दूसरी राशि में प्रवेश करेंगे। दिसंबर के आखिरी 20 दिनों में कई राशियों के जातकों को धन आदि कई लाभ भी हो सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 16 दिसंबर से सूर्य देव धनु राशि में, 28 दिसंबर बुध देव मकर राशि में और 29 दिसंबर को शुक्र देव मकर राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं कि दिसंबर के आखिरी 20 दिनों में इन ग्रहों के गोचर से किन-किन राशियों के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं।
मेष राशि
इस राशि के जातकों के लिए दिसंबर 2022 का आखिरी 20 दिन बहुत की लाभप्रद हो सकता है। बुध,शुक्र और सूर्य देव के गोचर से जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। घर में सुख-समृद्धि आ सकती है। इस अवधि में आप पैसे की बचत करने भी सफल हो सकते हैं। साथ ही कार्यस्थल पर भी समय आपके अनुकूल ही रहेगा।
कन्या राशि
इस राशि के जातकों को इन ग्रहों के गोचर से करियर में सफलता मिल सकती है। अगर आप खुद का कारोबार कर रहें हैं, तो उसमे आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी अच्छे समाचार मिल सकते हैं। एमएनसी कंपनियों में कार्यरत जातकों के लिए भी समय अच्छा हो सकता है।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों को बुध और सूर्य के गोचर से जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। जातकों को परिवार का पूरा सहयोग मिल सकता है। आपकी पुरानी समस्या भी इस दौरान खत्म हो सकती है। आप कोई नया कारोबार भी शुरू कर सकते हैं।
मीन राशि
जातकों का सामाजिक दायरा बढ़ सकता है। जीवन में आगे बढ़ने के कई अवसर मिल सकते हैं। कार्यस्थल पर समय आपके लिए अच्छा हो सकता है। संपत्ति आदि से भी लाभ होने की संभावना है। छात्र जातकों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपकी कई मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। साथ ही घर में भी अच्छा माहौल हो सकता है।