Planet Transit 2021: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों का परिवर्तन मनुष्यों की जिंदगी पर कई तरह के प्रभाव डालता है। मार्च के महीने में कई ग्रहों की स्थिति में बदलाव हो रहा है। 4 मार्च को सूर्य का गोचर हो चुका है। सूर्य ने कुंभ राशि से निकलकर मीन में प्रवेश किया था। वहीं, महाशिवरात्रि के दिन यानी 11 मार्च को बुध ग्रह मकर राशि से निकलकर कुंभ में प्रवेश करेंगे। 11 मार्च को 12 बजकर 25 मिनट पर बुध का गोचर होगा।

महाशिवरात्रि के दिन बुध का यह गोचर बेहद ही शुभ माना जा रहा है। बता दें कि बुध 31 मार्च तक कुंभ राशि में ही विराजमान रहेंगे। बुध राशि का यह गोचर इन 5 राशियों के जातकों के लिए शुभ होगा। तो आइए जानते हैं कि बुध का राशि परिवर्तन किस राशि पर क्या प्रभाव डालेगा।

मेष: बुध ग्रह का गोचर मेष राशि वालों के लिए काफी लाभदायक होगा। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। कड़ी मेहनत करने वालों को विशेष फल की प्राप्ति होगी। इस राशि के जातकों के जीवन में जल्द ही कोई खास आने वाला है। यात्रा का योग बना रहा है।

वृष: वृष राशि वालों के लिए बुध का गोचर काफी अच्छा रहेगा। करियर में सफलता और वृद्धि के योग बन रहे हैं। आर्थिक स्थिति में संतुलन रहेगा। इस दौरान किया गया निवेश आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार में खुशियां बनी रहेंगी।

मिथुन: बुध का गोचर मिथुन राशि वालों के लिए अच्छा साबित रहेगा। व्यावसायिक रूप से यह समय आपके लिए शुभ है। आपके अंदर सभी बाधाओं को नियंत्रित करने की शक्ति आएगी। लंबी तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं।

कर्क: बुध का गोचर कर्क राशि वालों के लिए अच्छा नहीं रहेगा। क्योंकि यह आपको हतोत्साहित कर सकता है। इस दौरान अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। इस दौरान यात्रा करने से बचें।

सिंह: इस राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। व्यावसायिक साझेदारी फलदायी रहेगी। साथ ही व्यापार का विस्तार भी होगा। हालांकि, बुध का यह गोचर विवाहित जातकों के लिए थोड़ा चुनौतीपुर्ण हो सकता है।

कन्या: इस राशि वालों के लिए यह समय तनावपूर्ण रहेगा। स्वास्थ्य कारणों या व्यवसाय को लेकर जीवनसाथी के बीच की दूरी बढ़ सकती है। इस दौरान आपके खर्चे भी बढ़ सकते हैं। हालांकि, इस दौरान आपका प्रमोशन भी हो सकता है।

तुला: यह गोचर आपके लिए शानदार रहेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रमियों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। इस राशि के जातकों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा।

वृश्चिक: इस राशि के जातकों को ऐसे अवसर मिलेंगे, जो आपके लिए काभी फायदेमंद साबित होंगे। संपत्ति से संबंधित अच्छा लाभ हो सकता है। परिवार में खुशियां रहेंगी। आर्थिक रूप से यह अवधि आपके लिए फायदेमंद साबित होगी।

धनु: इस राशि के जातकों की आय में वृद्धि होगी। धनु राशि के जातक यात्रा के लिए भी जा सकते हैं। इस दौरान धन की प्राप्ति हो सकती है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इस समय आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर: इस दौरान भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अपनी बुद्धिमत्ता से सबको प्रभावित करेंगे। आर्थिक लाभ होने के संयोग बन रहे हैं। हालांकि, ध्यान रखें की तनाव आप पर हावी ना हो पाए।

कुंभ: इस राशि के जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा। परिवार और दोस्तों के साथ आपके रिश्ते मजबूत होंगे। हालांकि, सेहत की उचित देखभाल काफी आवश्यक है। खर्चों पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

मीन: इस राशि के जातकों को संपत्ति संबंधी मामलों से दूर रहने की जरूरत है। साथ ही परिवार के साथ बिताना अच्छा साबित होगा। धार्मिक कार्य आपके जीवन में शांति लेकर आ सकते हैं।