Rashi Parivartan 2023: नया साल यानि की जनवरी 2023 कई राशियों के जातकों का अच्छा समय लेकर आ सकता है। जनवरी में बुद्धि के दाता बुध देव (Budh Gochar 2023) मार्गी होंगे, जिसका अनुकूल प्रभाव कई राशियों के जातकों पर पड़ेगा।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध 31 दिसंबर 2022 को धनु राशि में वक्री होंगे। उसके बाद 18 जनवरी को धनु राशि में मार्गी (Budh Margi) होंगे और 21 अप्रैल 2023 तक मार्गी अवस्था में ही रहेंगे। बुध देव के मार्गी होने से कई राशियों के लोगों को सफलता मिल सकती है। आइए जानते हैं कि किन-किन राशियों के लोगों को बुध देव मार्गी होकर लाभ करा सकते हैं।

Grah Rashi Parivartan 2023:वृश्चिक राशि

इस राशि के जातकों के लिए बुध देव आठवें व ग्यारहवें भाव के स्वामी होते हैं। बुध देव के मार्गी होने से जातकों के कई बिगड़े काम बन सकते हैं।करियर में तरक्की के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी पेशा जातकों को प्रमोशन के साथ वेतन वृद्धि का भी लाभ मिल सकता है।

Grah Gochar 2023: मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए बुध देव तीसरे व छठें भाव के स्वामी होते हैं। जातकों के सामाजिक मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। कारोबार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। घर में सुख-समृद्धि आ सकती है। साथ ही अन्य कई लाभ होने की संभावना है।

Gochar 2023: कन्या राशि
बुध देव कन्या राशि के जातकों के लिए लग्न और दसवें भाव के स्वामी होते हैं। इस राशि के जातकों इस दौरान वाहन या कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। आय के स्त्रोतों में बढ़ोतरी के साथ धन बचत करने में भी सफलता मिल सकती हैं। यदि का व्यवसाय कर रहे जातकों के लिए यह समय लाभकारी सिद्ध हो सकता है। कई जातकों के स्थान परिवर्तन के भी योग बन रहे हैं।