Rashi Parivartan 2022 November: जोतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के मार्गी और वक्री होने से हमारे जीवन पर भी उसका प्रभाव पड़ता है। 13 नवंबर तक बुध देव तुला राशि में रहेंगे और मंगल देव मिथनु राशि में वक्री रहेंगे। जिसका कई राशि के लोगों पर प्रतिकूल प्रभाव भी पड़ सकता है।
मान्यता के अनुसार ग्रहों के राशि परिवर्तन से पड़ने वाले प्रतिकूल प्रभाव के कारण कई सारी बाधाएं आ जाती है और परेशानियों का सामाना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन-किन राशियों पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा।
मेष राशि
इस राशि के जातकों को इस अवधि में अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जिस कारण खर्च बढ़ सकते हैं। वहीं स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती है। मंगल देव के वक्री होने के कारण जातकों को कारोबार में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। मानसिक तनाव जैसी परेशानियां भी हो सकती है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के इस अवधि में खर्च बढ़ सकते हैं और बजट बिगड़ सकता है। कुछ जातकों को इस दौरान प्रेम जीवन में भी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
तुला राशि
जातकों का कार्यक्षेत्र में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही खर्च में भी बढ़ोतरी हो सकती है। इस दौरान किसी विवाद आदि में पड़े अन्यथा भारी नुकसान हो सकता है।
वृश्चिक राशि
कार्यक्षेत्र में स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं रह सकती है। कार्यों को पूरा करने में समय लग सकता है। सेहत के प्रति इस दौरान सावधान रहें, जरा भी लापरवाही आपको बीमार कर सकती है। किसी भी प्रकार के धन संबंधी लेन-देन इस अवधि में मत करें। बजट बनाकर ही खर्च करें अन्यथा आर्थिक परेशानी हो सकती है। तनाव के साथ जातकों को धन हानि भी हो सकती है। अपने विरोधियों से भी सावधान रहें,विरोधी आपका फायदा उठा सकते हैं।
मीन राशि
इस राशि के जातकों को इस अवधि नेत्र से संबंधित समस्या हो सकती है। कुछ जातकों को उनकी मां से साथ मतभेद हो सकता है। इस दौरान जातको जमीन से जुड़ा कोई भी सौदा न करें। कार्यस्थल में भी बदलाव हो सकता है।