Rashi Parivartan 2022: दिसंबर का आखिरी 25 दिन कई राशियों के जातकों के लिए बहुत ही शुभ हो सकता है। इस दौरान कई राशियों के जातकों की किस्मत खुल सकती है। साथ ही रूके हुए काम भी शुरू हो सकते हैं।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्र और सूर्य दोनों शत्रु ग्रह हैं। 5 दिसंबर को शुक्र देव और 16 दिसंबर को सूर्य देव धनु राशि में मिलेंगे। वहीं शुक्र देव इस राशि में 29 दिसंबर तक रहेंगे। 29 दिसंबर से शुक्र देव फिर मकर राशि में गोचर करेंगे। दो शत्रु ग्रहों के एक राशि में मिलने से कई राशियों के जातकों को आर्थिक लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं कि इसका शुभ प्रभाव किन-किन राशियों के जातकों पर पड़ेगा।

सिंह राशि

शुक्र के साथ सूर्य का धनु राशि में सिंह राशि के जातकों के लिए फलदायी हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। साथ ही उच्च शिक्षा प्राप्ति करने के भी प्रबल योग बन रहे हैं। आपके संबंध इस दौरान मजबूत होंगे।

तुला राशि
इस राशि के जातकों को सूर्य और शुक्र देव का साथ मिल सकता है। मार्केटिंग आदि क्षेत्रों से जुड़ों लोगों को लाभ हो सकता है। पेशेवर जीवन के लिए भी समय अनुकूल हो सकता है। साहित्य और कला क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी यह गोचर फलदायी साबित हो सकता है।

वृश्चिक राशि
इस राशि के जातकों के लिए सूर्य देव दसवें भाव के स्वामी होते हैं और शुक्र देव सातवें व बारहवें भाव के स्वामी होते हैं। इन दोनों ग्रहों का एक ही राशि में गोचर इस राशि के जातकों के लिए लाभप्रद हो सकता है। व्यापार में अच्छा मुनाफा मिल सकता है। वहीं निवेश करना भी फायदेमंद साबित हो सकता है। पेशेवर जीवन में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

धनु राशि
दोनों शत्रु ग्रह इसी राशि में 25 दिनों तक एक साथ रहेंगे। ऐसे में इस राशि के जातकों के लिए यह शुभ साबित हो सकता है। जातकों के सामाजिक प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी में भी प्रमोशन आदि का लाभ मिल सकता है। साथ ही आर्थिक लाभ भी हो सकता है।