Rashi Parivartan 2022: ग्रह, नक्षत्र और राशि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इनके परिवर्तन से जन्मकुंडली में कई बदलाव होते हैं। जिनका प्रभाव जातक पर पड़ता है। दिसंबर में सूर्य और शुक्र देव राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य देव 16 दिसंबर को धुन में प्रवेश करेंगे और शुक्र देव इसी राशि में 5 दिसंबर से विराजमान हैं। शुक्र देव 29 दिसंबर को फिर से स्थान बदकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे यानि कि 16 दिसंबर से 28 दिसंबर तक सूर्य और शुक्र देव एक ही राशि में रहेंगे। इस अवधि में कई राशियों के लोगों को इन दोनों ग्रहों का साथ मिल सकता है। आइए जानते हैं कि इन दोनों ग्रहों के राशि परिवर्तन का अच्छा प्रभाव किन-किन राशियों पर पड़ सकता है।
मीन राशि (Rashi Parivartan 2022 December)
इस राशि के जातकों के लिए शुक्र देव तीसरे और आठवें भाव के स्वामी होते हैं। वहीं सूर्य गोचर के समय जातकों की कुंडली के दसवें भाव में रहेंगे। यह गोचर जातकों के लिए फलदायी हो सकता है। करियर में सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में उच्च अधिकारियों का साथ मिल सकता है। नौकरी बदलने की योजना बना रहे लोगों को अच्छे मौके मिल सकते हैं। पेशेवर जीवन में कुछ बदलाव होने की संभावना है। रिसर्च क्षेत्र के जुड़े लोगों को लाभ मिल सकता है।
कुंभ राशि (Grah Gochar December 2022)
इस राशि के जातकों को सूर्य और शुक्र देव का साथ मिल सकता है। जातकों को अपने बड़े भाईयों का पूरा सहयोग मिल सकता है।आपसी समझ भी बढ़ सकती है। जीवन साथी के साथ भी संबंध मजबूत होंगे। आर्थिक लाभ होने की भी संभावना है। अन्य कई कार्यों में भी सफलता मिल सकती है। कौशल क्षमता और सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ सकती है।
मकर राशि (December Gochar 2022)
इस राशि के जातकों की कुंडली में गोचर से समय शुक्र देव दसवें भाव और सूर्य देव बारहवें भाव में रहेंगे। कोई भी नई चीज सीखने के लिए यह अनुकूल समय हो सकता है। आप दान भी कर सकते हैं। करियर में परिणाम अच्छे मिल सकते हैं। व्यवसाय के संबंध में विदेश यात्रा पर जाना लाभप्रद हो सकता है। एक्सपोर्ट- इंपोर्ट के कारोबार से जुड़े जातकों को अच्छा लाभ हो सकता है।