Mahashivratri 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी को मनाया जाएगा। वहीं आपको बता दें कि कई सालों बाद महाशिवरात्रि पर ग्रहों के दुर्लभ योग भी बन रहे हैं। महाशिवरात्रि पर शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेगा, इसके साथ राहु भी रहेगा। ये एक शुभ योग है। इसके अलावा सूर्य-शनि कुंभ राशि में रहेंगे। ये लोग लगभग 152 साल बाद बन रहे हैं, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए ग्रहों का दुर्लभ संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ होगा। साथ ही इस समय  नौकरी पेशा वाले हैं तो आपको फाइनेंशियल ग्रोथ मिलने के पूरे आसार हैं। पहले किए गए निवेश से आपको लाभ मिलेगा। वहीं इस समय आप कोई प्रापर्टी या जमीन- जायदाद खरीद सकते हैं। वहीं इस समय आप देश- विदेश की यात्रा कर सकते हैं। साथ ही इस समय आप अपने सभी फैसले पूरे आत्मविश्वास के साथ लेंगे। ऐसे में आप साहसिक फैसले से लाभ ले पाएंगे। आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही अच्छी रहने वाली है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

महाशिवरात्रि पर बनने वाला ग्रहों का दुर्लभ संयोग मेष राशि के जातकों को लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति और इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं। वहीं इस दौरान नौकरी बदलने के प्रयास मे सफलता मिल सकती है। आपको अपने परिवार से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा और व्यापारी वर्ग के लोगों के लिए स्थिति शुभ रहेगी। आपके लिए लाभ और उन्नति के योग बन रहे हैं। संपत्ति सुख भी आपको मिलेगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए महाशिवरात्रि पर बनने वाला दुर्लभ संयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। वहीं  पार्टनरशिप और बिजनेस में लाभ मिलने की पूरी संभावना है। इसके साथ दांपत्य जीवन में भी सामंजस्य बना रहेगा। सरकारी कार्यों में भी सफलता के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आप आपके कार्यों की सिद्धि होगी। वहीं इस समय आपकी आय में इजाफा हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025