Happy Rang Panchami 2023: वैदिक पंचांग अनुसार रंग पंचमी का त्योहार चैत्र कृष्ण पक्ष पंचमी के दिन मनाया जाता है। यह पर्व होली के 5 दिन बाद मनाया जाता है। यह त्योहार खासकर मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और गुजरात में धूमधाम से मनाया जाता है। आपको बता दें कि इस दिन लोग रंग और गुलाल उड़ा कर अपनी खुशियां मनाते हैं। साथ ही इस दिन लोग भगवान कृष्ण और राधा रानी को गुलाल लगाते हैं। इस बाद रंग पंचमी का पर्व 12 मार्च को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और उपाय…

रंग पंचमी शुभ मुहूर्त (Rang Panchami 2023 Shubh Muhurat) 

वैदिक पंचांग के अनुसार रंग पंचमी की तिथि का आरंभ 11 मार्च को रात 10 बजकर 06 मिनट पर होगा और इसका अंत 12 मार्च को रात 10 बजकर 02 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार रंग पंचमी का पर्व 12 मार्च को ही मनाया जाएगा।

रंग पंचमी का महत्व (Rang Panchami Importance)

रंग पंचमी के दिन सूखे गुलाल से खेलने का विधान है। इस दिन भगवान कृष्ण और भगवान विष्णु को पीला रंग अर्पित कर सकते हैं। ऐसे में उन्हें पीले रंग के वस्त्र पहनाएं। वहीं इस दिन विशेष प्रकार के पकवान बनाए जाते हैं और भगवान का भोग लगाया जाता है। इस दिन हवा में रंग और अबीर उड़ाने से वातावरण सकारात्मक होता है।

जानिए उपाय

1- रंग पंचमी के दिन मां लक्ष्मी की पूजा- अर्चना करनी चाहिए। इसलिए पूजा में देवी लक्ष्मी को लाल गुलाब, कमलगट्टा और कमल का फूल चढ़ाएं। साथ ही कनकधरा स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से जीवन में सुख- समृद्धि रहने की मान्यता है।

2- अगर वैवाहिक जीवन में परेशानियां आ रही हो तो रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधारानी की पूजा करें, उनको गुलाल चढ़ाएं। ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मधुरता आने की मान्यता है। साथ ही वैवाहिक जीवन खुशहाल रहेगा।

3- इस दिन एक पीले कपड़े में एक सिक्का और हल्दी की 5 गांठें बांधकर पूजा स्थान पर रख दें। इसके बाद मां लक्ष्मी के चरणों में एक घी का दीपक जलाएं। साथ ही इसके बाद पोटली को बांधकर उस जगह रख दें, जहां आप अपना धन रखते हैं। ऐसा करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होने की मान्यता है।