Ramadan 2025 Date and Time in India: इस्लाम धर्म में रमज़ान के महीने को सबसे पाक माह माना जाता है। पूरे एक माह चलने वाले रमजान में मुस्लिम समुदाय के लोग अल्लाह की इबादत करने के साथ रोज़ा रखते हैं। बता दें कि रमज़ान इस्लामिक कैलेंडर का नौवां महीना है। इसके अलावा शब-ए-बारात से 14वें दिन से रमजान शुरू हो जाते हैं। रमजान में चांद का विशेष महत्व होता है, क्योंकि चांद दिखने के आधार पर ही रोज़ा आरंभ किए जाते हैं और 30 से 31 दिन रोजा रखने के बाद चांद देखकर ही ईद-उल-फितर का पर्व मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस साल कब से आरंभ हो रहे हैं रमजान…

कब से शुरू हो रहा रमजान 2025? (Ramadan 2025 Date)

बता दें कि  भारत में रमजान का पहला रोजा चांद को देखने के बाद होता है। इस साल रमज़ान 2 मार्च से शुरू हो सकता है, जो 1 अप्रैल हो समाप्त हो सकते हैं। बता दें कि चंद्रमा देखने के बाद तारीख ऊपर-नीचे हो सकती है।

रमजान माह क्यों होता है खास?

इस्लाम धर्म के लोगों के लिए रमजान को सबसे पाक माह माना जाता है। 28 से 30 दिनों तक चलने वाले रोजा का अलग-अलग महत्व होता है। पहले 10 दिन के रोजा को रहमत, दूसरे 10 दिन के रोजा को बरकत और आखिरी 10 दिन के रोजा को मगफिरत कहा जाता है।  इस दौरान अल्लाह की इबादत करना शुभ माना जाता है।

सहरी और इफ्तार है जरूरी

रमजान के दौरान सूर्योदय से लेकर सूर्यास्त तक रोजा रखा जाता है। इस दौरान खाने से लेकर पानी तक पीने की मनाही होती है। सूर्योदय से पहले लोग सहरी करते हैं। इस दौरान एनर्जी से भरपूर चीजों का सेवन किया जाता है। इसके साथ ही शाम को सूर्यास्त के बाद के समय इफ्तार किया जाता है जिसमें खजूर खाकर रोजा खोला जाता है।

रमजान के दौरान की जाती है 5 वक्त की नमाज

रमजान के दौरान रोजा करने के साथ-साथ पांच वक्त की नमाज करना बहुत जरूरी माना जाता है। इसकी शुरुआत सूर्योदय से पहले होती है, जिसे नमाज़-ए-फज़र कहा जाता है। इसके अलावा  सूर्य के ढलने से कुछ समय पूर्व की दूसरी नमाज़ को नमाज़-ए-जुह्र, तीसरी नमाज़ सूर्य के अस्त होने के थोड़ी देर वाली को नमाज -ए-अस्र, चौथी सूर्यास्त के तुरंत बाद वाली को नमाज़-ए-मग़रिब  और रात में पढ़ी जाने वाली नमाज़ को नमाज़-ए-इषा कहा जाता है। 

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।