Ramadan Kab Hai 2024 Mein: मुस्लिम समुदाय के लिए रमज़ान का महीना काफी खास होता है। इसे सबसे पाक माह माना जाता है। पूरे एक माह चलने वाले इस पर्व में लोग रोजा रखते हैं और अल्लाह की इबादत करते हैं। बता दें कि  रमज़ान इस्लामिक कैलेंडर का नवां महीना है। रमजान माह में चांद का विशेष महत्व है, क्योंकि इसी के आधार पर ही रोजा शुरू होते हैं और चांद दिखने के बाद ही ईद का पर्व मनाया जाता है।  रोजा में अल्लाह की इबादत करने के साथ अंत में शव्वाल की आखिरी तारीख को ईद-उल-फितर का त्यौहार मनाया जाता है। जानिए साल 2024 में कब से शुरू हो रहा है रमज़ान माह।

कब से शुरू हो रहा रमज़ान 2024? (Ramadan 2024 Date)

भारत में रमज़ान का पहला रोजा चांद को देखने के बाद होता है।इस साल रमज़ान 11 मार्च से शुरू हो रहा है, जो 10 अप्रैल 2024 को समाप्त हो रहा है। चंद्रमा देखने के बाद तारीख ऊपर-नीचे हो सकती है।

क्यों खास है रमज़ान माह?

मुस्लिम समुदाय के लिए रमज़ान माह काफी खास होती है। 28 से 30 दिनों तक चलने वाले इस पर्व के पहले 10 दिन के रोजा को रहमत, दूसरे 10 दिन के रोजा को बरकत और आखिरी 10 दिन के रोजा को मगफिरत कहा जाता है।

क्या है सहरी और इफ्तार?

रोजा के समय सूर्योदय से पहले सहरी की जाती है और फिर बिना खाएं-पिएं दिनभर रोजा रखते हैं और शाम को  सूर्यास्त के बाद यानी इफ्तार के समय खजूर खाकर अपने रोजा को खोलते हैं।

पांच वक्त की नमाज़ जरूरी

रमज़ान के समय मुस्लिम समुदाय के लोग पांच वक्त की नमाज़ पढ़ते हैं। जहां सूर्योदय से पहले की नमाज़ को नमाज़-ए-फ़जर , सूर्य के ढलने से कुछ समय पूर्व की दूसरी नमाज़ को नमाज़-ए-जुह्र, तीसरी नमाज़ सूर्य के अस्त होने के थोड़ी देर वाली को नमाज़ -ए-अस्र, चौथी सूर्यास्त के तुरंत बाद वाली को नमाज़-ए-मग़रिब  और रात में पढ़ी जाने वाली नमाज़ को नमाज़-ए-इषा कहा जाता है। 

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।