Ramadan 2019 Time Table Date in India, UAE, Dubai, Saudi Arabia: इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक 9वां महीना रमजान का होता है। रमजान के पवित्र महीने में मुसलमान लोग रोजा रखते हैं और उसके बाद चाँद देखकर ईद-उल-फित्र का त्योहार मनाते हैं। साल 2019 में पड़ने वाले रमजान की तारीख को लेकर अभी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। वैसे रामजान का पाक महीना इस माह 05 मई से शुरू हो सकता है।
इस्लाम धर्म के जानकारों का कहना है कि यदि रमजान का महीना 05 मई से शुरू हुआ तो ईद-उल-फितर 04 जून को हो सकती है। रमजान के बारे में इस्लामिक यह दर्शाता है कि इसी महीने में ही कुरआन अवतरित हुई थी। साथ ही रमजान के महीने में रोजे रखना अनिवार्य माना गया है।
कहते हैं कि इस महीने सभी मुसलमानों को अल्लाह की इबादत करनी चाहिए। बता दें कि यह महीना सब्र का महीना माना जाता है। इसका वर्णन इस्लाम धर्म की पवित्र पुस्तक कुअरान में किया गया है। इसके अलावा मान्यता यह भी है कि रमजान के महीन में रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करके इंसान खुदा के करीब जाता है। ऐसा करने से इंसान खुदा से अपने किए हुए गुनाहों के लिए तौबा मांग सकता है।
नियम
सहरी: रमजान के पवित्र महीने में सहरी का विशेष महत्व है। कुअरान के मुताबिक इसके लिए सुबह सूरज निकलने से से डेढ़ घंटे पहले जागना चाहिए और कुछ खाने के बाद ही रोजा शुरू करना चाहिए। क्योंकि इसके बाद पूरे दिन कुछ भी खाया-पीया नहीं जाता है।
इफ्तार: शाम को सूरज डूबने के बाद कुछ समय का अंतराल रखते हुए रोजा खोला जाता है। इसके लिए समय निश्चित होता है।
तरावीह: रमजान के दिनों में रात के समय तरावीह की नमाज अदा की जाती है। यह समय लागभग रात्रि के 09 बजे का होता है। इसके साथ ही मस्जिदों में कुरान पढ़ी जाती है। इस्लामिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा पूरे माह होता है। इसके बाद चांद के अनुसार 29 या 30 दिन बाद ईद का जश्न मनाया जाता है।

