Ram Navami 2025: हर साल चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का त्योहार पूरे देश में बड़े श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाता है। इस दिन अयोध्या के राजा दशरथ के घर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। श्रीराम माता कौशल्या के पुत्र और अपने भाइयों में सबसे बड़े थे। इस दिन भगवान राम की विशेष रूप से पूजा की जाती है। रामनवमी पर राम भक्त व्रत रखते हैं, पूजा करते हैं और रामलला के जन्म का उत्सव मनाते हैं। इस साल राम नवमी आज यानी 06 अप्रैल 2025, रविवार को मनाई जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं रामनवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त, शुभ योग, पूजा विधि, मंत्र और उपाय के बारे में।

कब है पूजा का शुभ मुहूर्त (Ram Navami 2025 Shubh Muhurat)

रामनवमी की पूजा करने का सबसे शुभ समय दोपहर का माना जाता है क्योंकि मान्यता है कि भगवान श्रीराम का जन्म दोपहर 12 बजे के आसपास हुआ था। ऐसे में पंचांग के अनुसार, इस साल पूजा का मुहूर्त सुबह 11:08 बजे से लेकर दोपहर 1:39 बजे तक रहेगा। पूजा का शुभ मुहूर्त कुल ढाई घंटे का है। इस समय में भगवान श्रीराम की पूजा करना विशेष फलदायी होता है।

इस बार बन रहे हैं खास योग (Ram Navami 2025 Shubh Yoga)

वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार राम नवमी पर शुभ योग का निर्माण हुआ है। ज्योतिष के अनुसार, इस दिन रवि पुष्य योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बना है। ये योग किसी भी शुभ काम की शुरुआत के लिए बेहद शुभ माने जाते हैं। मान्यता है कि ऐसे योगों में पूजा और व्रत करने से दोगुना फल मिलता है।

कैसे करें रामनवमी की पूजा (Ram Navami 2025 Puja Vidhi)

रामनवमी के दिन सुबह उठकर स्नान कर लें और सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके लिए एक तांबे के लोटे में जल, अक्षत, लाल फूल और सिंदूर डालकर सूर्य को अर्पित करें। इसके बाद घर के पूजा स्थल पर एक लकड़ी की चौकी पर भगवान श्रीराम की मूर्ति या तस्वीर रखें। उन्हें स्नान कराएं, चंदन, फूल, वस्त्र और आभूषण पहनाएं। फिर उन्हें भोग में केसर भात, चावल की खीर या मिठाई अर्पित करें। पूजा के बाद श्रीराम चालीसा, राम मंत्र और राम कथा का पाठ करें। अंत में दीपक और धूप जलाकर आरती करें और भूलचूक के लिए क्षमा मांगे।

राम नवमी पर करें ये उपाय (Ram Navami 2025 Upay)

यदि आप किसी कार्य में आ रही रुकावटों को दूर करना चाहते हैं और सफलता प्राप्त करना चाहते हैं तो राम नवमी के दिन भगवान राम को चंदन का तिलक लगाएं, घी का दीपक जलाकर आरती करें और श्रीराम स्तुति का पाठ करें। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान राम प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की मनोकामना पूरी करते हैं। इस उपाय को करने से कार्य में आ रही रुकावटे भी दूर होगी।

इसके अलावा, राम नवमी के दिन अन्न और धन का दान करना भी बहुत पुण्यदायक होता है। इस दिन जरूरतमंदों को भोजन कराना या गरीबों को वस्त्र दान करना न सिर्फ पुण्य का काम है, बल्कि इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि भी आती है।

श्रीराम के मंत्र (Ram Navami 2025)

  • ॐ आपदामप हर्तारम दातारं सर्व सम्पदाम, लोकाभिरामं श्री रामं भूयो भूयो नामाम्यहम
  • श्री रामाय रामभद्राय रामचन्द्राय वेधसे रघुनाथाय नाथाय सीताया पतये नमः
  • ॐ राम रामाय नमः
  • श्री राम जय राम जय जय राम
  • राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे
  • बैकुण्ठाधिपते चराचरपते लक्ष्मीपते पाहिमाम्
  • ॐ राम चन्द्राय नम
मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक