Ram Navami 2025 Puja Vidhi: सनातन धर्म में राम नवमी को विशेष स्थान प्राप्त है। कहा जाता है कि त्रेता युग में इसी दिन भगवान विष्णु ने राजा दशरथ के घर राम के रूप में जन्म लिया था। यही कारण है कि चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस साल राम नवमी 06 अप्रैल को मनाई जाएगी। मान्यता है कि इस दिन पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख-शांति आती है और सभी दुख दूर हो जाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इस दिन प्रभु श्री राम की पूजा कैसे करें? जानिए पूजा विधि, शुभ मुहूर्त, भोग, मंत्र और आरती के बारे में।

कैसे करें पूजा-अर्चना

राम नवमी की सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर नहाना बहुत शुभ माना जाता है। इस दिन स्नान के बाद सबसे पहले तांबे के लोटे में जल भरकर उसमें लाल फूल और थोड़ा चावल डालकर सूर्य देव को अर्घ्य दें। इसके बाद घर में साफ-सुथरी जगह पर भगवान राम की तस्वीर या मूर्ति रखें और उसकी पूजा करें। भगवान राम की पूजा में पीले रंग का काफी महत्व होता है। इस दिन आप भगवान को पीले फूल, पीला वस्त्र और चंदन अर्पित करें। इसके साथ ही इस दिन श्रीरामचरितमानस का पाठ करें या सुंदरकांड पढ़ें। पूजा करते समय ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्री नम:’ मंत्र का 108 बार जप करें। ऐसा करना बहुत फलदायी माना जाता है। साथ ही घर की छत पर रामध्वज यानी ध्वजा लगाना भी शुभ माना जाता है।

हवन से मिलती है विशेष कृपा

राम नवमी का दिन इसलिए भी खास होता है क्योंकि इसी दिन चैत्र नवरात्रि का समापन भी होता है। ऐसे में हवन करना बहुत फलदायी माना गया है। हवन करते समय आप घी, लकड़ी, जौ, गुड़ जैसी हवन सामग्री का प्रयोग करें और मंत्रों के साथ आहुति दें। ऐसा करने से भगवान राम की कृपा आपके और आपके परिवार पर बनी रहती है।

राम नवमी पूजन सामग्री लिस्ट

  • राम दरबार की तस्वीर
  • मौली
  • चंदन
  • अभिषेक के लिए दूध
  • अक्षत
  • कपूर
  • पुष्प
  • माला
  • सुंदरकांड या रामायण की पुस्तक
  • पान
  • लौंग
  • इलायची
  • ध्वजा
  • सिंदूर
  • मिठाई
  • धूप
  • पीला वस्त्र
  • दीप
  • तुलसी दल
  • दही
  • दूध
  • पंचमेवा
  • शहद
  • पांच फल
  • शक्कर
  • गंगाजल
  • पंजीरी के लिए आटा या सूजी
  • आम की लकड़ी
  • चंदन की लकड़ी
  • कपूर
  • गाय की घी
  • पीपल का तला या छाल
  • बेल
  • नीम
  • शक्कर
  • पंचमेवा
  • तिल
  • चावल
  • लौंग
  • इलायची
  • सूखा नारियल का गोला
  • जौ
मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक