Ram Navami 2025 Date: हर साल चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का पर्व मनाया जाता है शास्त्रों के अनुसार इस दिन राम लला का जन्म हुआ था। वाल्मीकि रामायण के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन अभिजीत मुहूर्त और कर्क लग्न में प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था। इसी के कारण इस दिन श्री राम की विधिवत पूजा करने के साथ व्रत रखने का विधान है। अयोध्या में इस दिन भव्य आयोजन किया जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 8 दिन होने के कारण राम नवमी की तिथि को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। आइए जानते हैं राम नवमी की सही तिथि, मुहूर्त, शुभ योग और धार्मिक महत्व…
रामनवमी 2025 तिथि (Ram Navami 2025 Date)
चैत्र शुक्ल नवमी तिथि का आरंभ- 5 अप्रैल 2025, शनिवार को शाम 7 बजकर 26 मिनट से
चैत्र शुक्ल नवमी तिथि समाप्त- 6 अप्रैल 2025, रविवार को शाम 7 बजकर 22 मिनट तक
राम नवमी तिथि- 6 अप्रैल 2025
रामनवमी मुहूर्त 2025 (Ram Navami 2025 Muhurat)
हिंदू पंचांग के अनुसार, 6 अप्रैल को रामनवमी का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 8 मिनट से दोपहर 1 बजकर 39 मिनट तक रहेगा। पूजा मुहूर्त की कुल अवधि करीब 2 घंटे 31 मिनट होगी।
रामनवमी 2025 पर बना शुभ योग (Ram Navami 2025 Shubh Yog)
रामनवमी के दिन काफी शुभ संयोगों का निर्माण हो रहा है। इस दिन रवि पुष्य योग के साथ सुकर्मा, रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इस दिन तड़के से लेकर शाम 6 बजकर 55 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। इसके साथ ही सुबह 5 बजकर 32 मिनट से लेकर पूरे दिन पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही रवि पुष्य योग सुबह 06:18 से लेकर 7 अप्रैल को सुबह 06:17 तक रहेगा और सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 06:18 मिनट से आरंभ होगा, जो पूरे दिन होगा।
राम नवमी 2025 धार्मिक महत्व (Ram Navami 2025 Significance)
राम नवमी के दिन भगवान राम का जन्मोत्सव हुआ था। हिंदू पुराण के अनुसार, दिन के मध्य के समय प्रभु का जन्म हुआ था। इसी के कारण मध्याह्न के समय पूजा अनुष्ठान करना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और हर तरह के दुख-दर्द से निजात मिल जाती है। जीवन में खुशियां ही खुशियां बनी रहती हैं।
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति के हिसाब से कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं मार्च माह का तीसरा सप्ताह किन राशियों के लकी होगा और किन्हें संभलकर रहने की जरूरत है। जानें साप्ताहिक राशिफल
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।