Chaitra Ram Navami 2024: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को रामनवमी का पर्व मनाया जाता है। वाल्मीकि रामायण के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन अभिजीत मुहूर्त और कर्क लग्न में प्रभु श्री राम का जन्म हुआ था। चैत्र मास की नवमी तिथि के दिन रामनवमी होती है। देशभर में इस पर्व को धूमधाम से मनाया जाता है। इस साल अयोध्या में स्थिति रामलला के दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु पहुंचेगे। आइए जानते हैं रामनवमी की सही तिथि, मंत्र, शुभ मुहूर्त और महत्व…
कब है रामनवमी 2024?
हिंदू पंचांग के अनुसार, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि 16 अप्रैल, मंगलवार को दोपहर 1 बजकर 23 मिनट से प्रारंभ हो रही है, जो 17 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 15 मिनट तक पर समाप्त हो रही है। ऐसे में उदया तिथि के हिसाब से रामनवमी 17 अप्रैल 2024 को है।
रामनवमी 2024 शुभ मुहूर्त
रामनवमी के दिन भगवान राम की पूजा सुबह 11 बजकर 1 मिनट से दोपहर 1 बजकर 36 मिनट तक है। कुल अवधि 2 घंटे 35 मिनट तक है।
विजय मुहूर्त- दोपहर 02 बजकर 34 मिनट से 03 बजकर 24 मिनट तक।
गोधूलि मुहूर्त – शाम 06 बजकर 47 मिनट से 07 बजकर 09 मिनट तक।
रामनवमी 2024 शुभ योग
हिंदू पंचांग के अनुसार, रामनवमी के दिन आश्लेषा नक्षत्र के साथ रवि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। इस दिन सुबह 5 बजकर 16 मिनट से 6 बजकर 8 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। इसके साथ ही रवि योग पूरे दिन रहने वाले हैं।
रामनवमी 2024 महत्व
चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हर साल भगवान श्री राम का जन्मोत्सव मनाया जाता है। हिंदू पुराण के अनुसार, दिन के मध्य के समय प्रभु का जन्म हुआ था। इसी के कारण मध्याह्न के समय पूजा अनुष्ठान करना काफी शुभ माना जाता है। इस दिन भगवान श्री राम की पूजा के लिए सर्वोत्तम समय 11 से 1 बजे के बीच का माना जाता है। इस दिन श्री राम के साथ माता सीता की पूजा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है और व्यक्ति को हर एक दुख-दर्द से छुटकारा मिल जाता है।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।