Ram Navami 2022 Date, Puja Vidhi, Timings: हिंदू धर्म में राम नवमी पर्व का खास महत्व है। आपको बता दें कि चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को राम नवमी का पर्व मनाया जाता है। वहीं इस साल इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है क्योंकि इस साल ग्रहों- नक्षत्रों का बेहद शुभ योग बनने जा रहा है। जिसमें प्रॉपर्टी, वाहन और नई चीजें खरीदने से गुडलक आ सकता है। ज्योतिष के मुताबिक, देवी आराधना के नौ दिनों के दौरान की गई खरीदारी से सुख- समृद्धि बढ़ती है। आइए जानते हैं राम नवमी पर कौन से बन रहे हैं शुभ योग…
राम नवमी के दिन बन रहा रवि- पुष्य योग:
इस बार चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन यानी रामनवमी पर रवि पुष्य योग बनेगा। इससे पहले ऐसा शुभ संयोग 1 अप्रैल 2012 को बना था। जब रवि पुष्य योग पर चैत्र नवरात्र खत्म हुए थे। 10 अप्रैल, रविवार को सूर्योदय के साथ पुष्य नक्षत्र शुरू होगा। इस वर्ष कुल चार रवि पुष्य होंगे, लेकिन 24 घंटे की अवधि सिर्फ रामनवमी वाले रवि पुष्य योग की होगी। खरीदारी के लिए इसे अबूझ मुहूर्त भी माना जा रहा है। जिसमें किसी भी चीज को खरीदा जा सकता है।
वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा, अष्टमी और नवमी तिथि किसी नए काम की शुरुआत या बिक्री-खरीदारी के लिए बहुत शुभ है। इन तिथियों पर किए गए शुभ कार्यों का लाभ इंसान को लंबे समय तक प्राप्त होता है। साथ ही काम में सिद्धी भी प्राप्त होती है।
नवीन प्रतिष्ठान की कर सकते हैं शुरुआत:
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चैत्र नवरात्र की प्रतिपदा, अष्टमी, नवमी तिथि नई शुरुआत और खरीदी-बिक्री के लिए शुभ होती है। साथ ही अश्विनी, रोहिणी, मृगशिरा और पुष्य नक्षत्र खरीदारी के लिए शुभ माने जाते हैं। इन तिथि-नक्षत्रों में नई शुरुआत में सफलता मिलना लगभग तय होता है। इन नक्षत्रों में नवीन प्रतिष्ठान या नई जॉब की शुरुआत कर सकते हैं। (यह भी पढ़ें)- 12 साल बाद मीन राशि में गोचर करेंगे देव गुरु बृहस्पति, इन 3 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन, हर कार्य में सफलता के योग
राम नवमी 2022 शुभ मुहूर्त:
चैत्र शुक्ल नवमी तिथि का प्रारंभ: 10 अप्रैल, दिन रविवार, 01:22 AM पर
चैत्र शुक्ल नवमी तिथि का समापन: 11 अप्रैल, दिन सोमवार, 03:16 AM पर
राम जन्मोत्सव का शुभ मुहूर्त: दिन में 11:06 बजे से दोपहर 01:39 बजे तक
दिन का शुभ समय: दोपहर 12 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक (यह भी पढ़ें)- 22 साल बाद इस राशि पर शुरू होने जा रही है शनि साढ़ेसाती, बढ़ सकतीं हैं मुश्किलें, जानें उपाय