Raksha Bandhan 2025: हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इसके साथ ही सावन माह समाप्त हो जाता है और भाद्रपद माह आरंभ हो जाता है। इस साल रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें भाईयों की कलाई में राखी बांधकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करती है। इसके साथ ही भाई बहनों को उपहार देने के साथ रक्षा का वादा करते हैं। करीब 100 साल बाद ऐसा हो रहा है जब रक्षाबंधन भद्रा और पंचक से मुक्त होगी। इसके साथ ही इस दिन कई दुर्लभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस खास मौके पर राखी का उत्सव मनाने से भाई-बहन के जीवन में सुख-समृद्धि की वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन में बनने वाले शुभ योग, राखी बांधने का समय से लेकर भद्रा का समय….

10 अगस्त से इन राशियों की पलट सकती है किस्मत, मंगल-यम बनाएंगे शक्तिशाली नवपंचम राजयोग, आकस्मिक धन लाभ के योग

रक्षाबंधन पर बन रहे हैं दुर्लभ योग (Raksha Bandhan 2025 Shubh Yog)

इस साल चंद्रमा पर काफी शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस दिन सर्वार्थ सिद्धि, चंद्रमा के श्रवण नक्षत्र में,लक्ष्मी राजयोग, गजलक्ष्मी राजयोग, बुधादित्य योग,  ऋग्वेद उपाकर्म, यजुर्वेद उपाकर्म, गायत्री जयंती से लेकर श्रावण पूर्णिमा पड़ रही है।  

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan 2025 Shubh Muhurat)

द्रिक पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू होगा,जो दोपहर के 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा

रक्षाबंधन पर शुभ योग (Raksha Bandhan 2025 Shubh Yog)

सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 5 बजकर 47 मिनट से दोपहर 2 बजकर 23 मिनट तक
सौभाग्य योग- सुबह प्रात:काल से लेकर 10 अगस्त को तड़के 2 बजकर 15 मिनट तक
शोभन योग- 10 अगस्त को सुबह 2 बजकर 15 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 04 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक है।

रक्षाबंधन 2025 पर चौघड़िया मुहूर्त ( Raksha Bandhan 2025 Choghadiya Muhurat)

लाभ काल- प्रातः 10:15 से दोपहर 12:00 बजे
अमृत काल-दोपहर 1:30 से 3:00 बजे
चर काल- सायं 4:30 से 6:00 बजे

रक्षाबंधन पर भद्रा का साया

पंचांग के मुताबिक, सावन पूर्णिमा पर भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त होगी। बता दें कि भद्रा 8 अगस्त को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर 9 अगस्त को सुबह 1 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।

रक्षाबंधन पर राहुकाल का समय ?

पंचांग के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन पर राहुकाल सुबह 9 बजकर 07 मिनट से 10 बजकर 47 मिनट तक रहने वाला है। इस अवधि में राखी बांधने से बचना चाहिए।

अगस्त माह का पहला सप्ताह कई राशि के जातकों के लिए खास हो सकता है। इस सप्ताह बुध कर्क राशि में उदित होने वाले हैं। इसके अलावा इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस सप्ताह विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों का कैसा बीतेगा ये सप्ताह। जानें साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृषभ राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
मिथुन राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकर्क राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
सिंह राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलकन्या राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
तुला राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलवृश्चिक राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल
धनु राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफलमकर राशि जुलाई से दिसंबर 2025 राशिफल

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।