Raksha Bandhan 2025 Date: इस साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि दो दिन होने के कारण रक्षाबंधन की स्थिति को लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि आखिर किस दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाना लाभकारी हो सकता है। भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक ये पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को राखी का पर्व मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाईयों की कलाई में राखी बांधकर लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं। वहीं, दूसरी ओर भाई बहन की सुरक्षा का वचन देने के साथ उपहार देते हैं। इस साल पूर्णिमा तिथि दो दिन होने के कारण कन्फ्यूजन की स्थिति बनी हुई है कि आखिर किस दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाना शुभ हो सकता है। इसके साथ ही इस साल भद्रा का साया रहेगा कि नहीं।  आइए जानते हैं रक्षाबंधन की सही तिथि, मुहूर्त और महत्व…

कब है रक्षाबंधन 2025? (Raksha Bandhan 2025 Date)

श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि आरंभ- 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से
श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि समाप्त- 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर
रक्षाबंधन 2025 की सही तिथि-  उदया तिथि के हिसाब से रक्षाबंधन का पर्व 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा।

12 महीने बाद बुद्धि के दाता बुध चंद्रमा के घर पर होंगे उदित, इन राशियों की हो सकती है चांदी ही चांदी, हर क्षेत्र में होंगे सफल

रक्षाबंधन 2025 राखी बांधने का मुहूर्त (Raksha Bandhan 2025 Rakhi Bandhan ka Muhurat)

पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन के दिन भाईयों को राखी बांधने का काफी लंबी अवधि मिलने वाली है। बता दें कि इस दिन राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 35 मिनट से दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा। इसके बाद भाद्रपद माह की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी।

रक्षाबंधन 2025 भद्रा काल (Raksha Bandhan 2025 Bhadra kaal Time)

रक्षाबंधन के दिन भद्रा काल का साया नहीं रहेगा, क्योंकि भद्रा 8 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से आरंभ हो रही है, जो 9 अगस्त को तड़के 1 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।

रक्षाबंधन पर बन रहा है शुभ योग (Raksha Bandhan 2025 Shubh Yog )

इस साल रक्षाबंधन पर काफी शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। इस दिन सौभाग्य के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग का निर्माण हो रहा है। इसके अलावा ग्रहों की स्थिति के हिसाब से नवपंचम, प्रतियुति, मालव्य, बुधादित्य जैसे राजयोगों का निर्माण होगा।

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 04 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक रहेगा।
सौभाग्य योग- सुबह 4 बजकर 8 मिनट से 10 अगस्त को तड़के 2 बजकर 15 मिनट तक
सर्वार्थ सिद्धि योग- 9 अगस्त को दोपहर 2 बजकर 23 मिनट तक

रक्षाबंधन 2025 मनाने का कारण? (Raksha Bandhan 2025 Katha)

रक्षाबंधन मनाने के पीछे कई धार्मिक मान्यताएं प्रचलित है, द्रौपदी, मां लक्ष्मी से लेकर इंद्राणी तक संबंधित है। हिंदू ग्रंथों के अनुसार कहा जाता है कि जब असुरों और देवताओं के बीच चल रहे युद्ध में इंद्रदेव हार गए थे। तब उनकी पत्नी इंद्राणी ने उनकी सुरक्षा से दृढ़ होकर और युद्ध जीतने के लिए इंद्र की कलाई पर एक पवित्र पीला धागा बांधा था। इससे वह विजयी हुए थे।

जब राजा बाली ने भगवान विष्णु से वचन लेकर उन्हें अपने साथ पातालोक में रख लिया था। ऐसे में मां लक्ष्मी ने राक्षस राजा बाली की कलाई पर राखी बांधी और उनसे उपहार के रूप में भगवान विष्णु की वापसी का अनुरोध किया था।

महाभारत काल में रानी द्रौपदी ने एक बार कृष्ण की चोट को ठीक करने के लिए उनकी कलाई पर अपनी पोशाक से फाड़े हुए पीले कपड़े का एक टुकड़ा बांध दिया था। कृष्ण इस कृत्य से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने घोषणा की कि उसने उन्हें अपना भाई बना दिया है और अब उनकी रक्षा करने की जिम्मेदारी उनकी। जब दुर्धोयन के साथ चौसर में पांडव हार रहे थे, तो उन्होंने दौपद्री को भी दांव पर लगा दिया था। लेकिन वह दौपद्री को भी हार गए। ऐसे में चीर हरण के समय दौपद्री ने श्री कृष्ण को याद किया था और तब कान्हा ने दौपद्री की लाज की रक्षा की थी।

टैरो राशिफल के अनुसार, जुलाई माह के तीसरे सप्ताह के साथ सावन माह आरंभ हो रहा है। इस सप्ताह के आरंभ में ही शनि मीन राशि में वक्री होंगे। इसके साथ ही सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे, जिससे बुध के साथ युति करके बुधादित्य योग का निर्माण करेंगे। इसके अलावा इस सप्ताह गुरु आदित्य, धन शक्ति, गजकेसरी , महालक्ष्मी सहित कई राजयोगों का निर्माण करने वाले हैं। टैरो गुरु मधु कोटिया के अनुसार, टैरो के मुताबिक ये सप्ताह कुछ राशियों का खास हो सकता है। जानें साप्ताहिक टैरो राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।