Raksha Bandhan 2025: भाई-बहन के प्रेम, विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन 9 अगस्त को मनाया जा रहा है। इस साल की राखी काफी खास है, क्योंकि करीब 100 साल बाद ऐसा होगा जब राखी के दौरान पंचक और भद्रा का साया नहीं रहेगा। इसके अलावा काफी शुभ योगों का भी निर्माण हो रहा है। ऐसे में कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन का दिन किन राशियों के लिए हो सकता है लकी…
100 साल बाद रक्षाबंधन पर बन रहा दुर्लभ संयोग
पंचांग के अनुसार, इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा और पंचक दोनों नहीं है। इसके साथ ही श्रवण नक्षत्र और चंद्र-सूर्य का यह संयोजन 100 वर्षों में एक अत्यंत दुर्लभ अवसर है। ऐसा संयोग 4 अगस्त 1925 को बना था। जब भद्रा सुबह 7 बजकर 21 मिनट समाप्त हो गई था। इसके साथ ही इस साल रक्षाबंधन के दिन सूर्य-शनि नवपंचम, मंगल-शनि प्रतियुति, समसप्तक योग, मिथुन राशि में गजलक्ष्मी राजयोग का निर्माण हो रहा है। इसके साथ ही मंगल राहु के साथ षडाष्टक योग का निर्माण कर रहे हैं।
मकर राशि (Capricorn Zodiac)
इस राशि में चंद्रमा विराजमान रहेंगे। इसके अलावा गजलक्ष्मी के साथ अन्य योग काफी लाभ दे सकते हैं। भाई-बहनों का रिश्ता काफी मजबूत हो सकता है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। आकस्मिक धन लाभ के योग बन सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा और आप ये यादगार लम्हा कैद कर सकते हैं। शारीरिक और मानसिक तनाव से मुक्ति मिल सकती है। नौकरी और व्यापार में भी काफी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आकस्मिक धन लाभ के साथ कोई बड़ी गुड न्यूज मिल सकती है।
मीन राशि (Pisces Zodiac)
इस राशि में शनि वक्री अवस्था में विराजमान है। इसके साथ ही मंगल की दृष्टि पड़ने से समसप्तक योग के साथ शनि-सूर्य का नवपंचम राजयोग लाभकारी हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से चली आ रही परेशानियां समाप्त हो सकती है। व्यापार में भी लाभ मिलने वाला है। व्यापार के क्षेत्र में काफी लाभ मिल सकता है। आपको भारी मुनाफा मिल सकता है। इसके साथ ही गुरु बृहस्पति की विशेष दृष्टि रहेगी, जिससे भाई या बहन से आर्थिक सहयोग मिलेगा। विवाह योग्य बहन के लिए अच्छा रिश्ता मिल सकता है।
धनु राशि ( Sagittarius Zodiac)
इस राशि के जातकों को भी काफी लाभ मिल सकता है। गुरु बृहस्पति की राशि होने के कारण उनका काफी अधिक प्रभाव हो सकता है। विदेश से शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। नौकरी में पदोन्नति के साथ वेतन वृद्धि के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही भाई-बहन के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। किस्मत का पूरा साथ मिल सकता है। इसके अलावा यात्रा के योग बन रहे हैं।
अगस्त माह में सूर्य, बुध और शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे गजलक्ष्मी, लक्ष्मी नारायण, बुधादित्य, गजकेसरी जैसे कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है। ऐसे में 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिल सकता है। लेकिन इन पांच राशियों को सबसे अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं अगस्त माह की लकी राशियों के बारे में। जानें अगस्त माह का ग्रह गोचर
डिसक्लेमर- इस लेख को विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।