Aaj Ka Panchang 9 August 2025: आज श्रावण मास की शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि के साथ शनिवार का दिन है। आज पूर्णिमा तिथि दोपहर 1 बजकर 24 मिनट चक रहेगी। इसके बाद भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज रक्षाबंधन के साथ सावन पूर्णिमा है। आज के दिन स्नान दान करना शुभ माना जाता है। वहीं, रक्षाबंधन के खास मौके पर बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी बांधने के साथ-साथ लंबी उम्र, उज्जवल भविष्य की कामना करती हैं और भाई उपहार देने के साथ सुरक्षा का वचन देते हैं। इस साल रक्षाबंधन पर काफी शुभ योगों का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त, पूर्णिमा स्नान दान का समय, राहुकाल, सूर्य-चंद्रोदय से लेकर अन्य जानकारी…

सब कुछ मिलने के बाद भी नहीं मिल रही है तृप्ति? प्रेमानंद महाराज ने कही ये बात

आज के व्रत-त्योहार 9 अगस्त 2025

आज श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि है। आज के दिन स्नान दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा आज रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा रहा है।

21 अगस्त से इन राशियों की हो सकते हैं मालामाल, धन के दाता शुक्र करेंगे चंद्रमा के घर में प्रवेश, तरक्की के साथ धन लाभ के योग

कब है रक्षाबंधन 2025? (Kab Hai Raksha Bandhan 2025)

श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि आरंभ- 8 अगस्त 2025 को दोपहर 2 बजकर 12 मिनट से
श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि समाप्त- 9 अगस्त को दोपहर 1 बजकर 24 मिनट पर
रक्षाबंधन 2025 तिथि- उदया तिथि के हिसाब से रक्षाबंधन 9 अगस्त 2025 को मनाया जाएगा।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त (Raksha Bandhan 2025 Shubh Muhurat)

द्रिक पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन पर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 47 मिनट से शुरू होगा,जो दोपहर के 1 बजकर 24 मिनट तक रहेगा

रक्षाबंधन 2025 पर चौघड़िया मुहूर्त ( Raksha Bandhan 2025 Choghadiya Muhurat)

लाभ काल- प्रातः 10:15 से दोपहर 12:00 बजे
अमृत काल-दोपहर 1:30 से 3:00 बजे
चर काल- सायं 4:30 से 6:00 बजे

 रक्षाबंधन पर बहनें खरीदें इस तरह की राखी, भाई की बदल जाएगी किस्मत, तरक्की के साथ होगा धन लाभ

रक्षाबंधन पर भद्रा का साया (Raksha Bandhan 2025 Bhadra)

पंचांग के मुताबिक, सावन पूर्णिमा पर भद्रा सूर्योदय से पहले समाप्त होगी। बता दें कि भद्रा 8 अगस्त को दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर 9 अगस्त को सुबह 1 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।

Weekly Numerology Predictions 11 To 17 August 2025: वक्री शनि इन 5 मूलांकों की चमकाएंगे किस्मत, मिलेगी नई नौकरी, जानें साप्ताहिक अंक राशिफल

सावन पूर्णिमा 2025 का स्नान-दान मुहूर्त (Sawan Purnima 2025 Snan Muhurat)

आज स्नान-दान का ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:22 से 05:04 बजे तक रहेगा। पूजन के लिए सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 05:47 बजे से दोपहर 02:23 बजे तक अत्यंत शुभ माना गया है।

आज का पंचांग 9 अगस्त 2025

सर्वार्थ सिद्धि योग- सुबह 5 बजकर 47 मिनट से दोपहर 2 बजकर 23 मिनट तक
सौभाग्य योग- सुबह प्रात:काल से लेकर 10 अगस्त को तड़के 2 बजकर 15 मिनट तक
शोभन योग- 10 अगस्त को सुबह 2 बजकर 15 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 4 बजकर 22 मिनट से 5 बजकर 04 मिनट तक
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक है।
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 04:22 से 05:04
प्रातः सन्ध्या – सुबह 04:43 से 05:47
विजय मुहूर्त – 14:40 से 15:33
गोधूलि मुहूर्त – 19:06 से 19:27

आज का अशुभ समय (Aaj Ka Rahukaal)

राहुकाल- सुबह 9.18 -दोपहर 10.55
यमगण्ड काल- दोपहर 2.09 – दोपहर 03:46
कुलिक काल- सुबह 6.04 – सुबह 7.41
दुर्मुहूर्त – सुबह 7.48 – सुबह 8.39
वर्ज्यम् – शाम 06:18 –  शाम 07:52 PM

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

सूर्योदय- सुबह 6.04
सूर्यास्त- शाम 6.59

चंद्रोदय और चंद्रास्त का समय

चंद्रोदय- 9 अगस्त शाम 7.18
चंद्रास्त- 10 अगस्त को सुबह 6 बजकर 44 मिनट तक