Raksha Bandhan 2024 Date, Time, Shubh Muhurat, Rakhi Kab Hai: रक्षाबंधन का पर्व हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहनें भाईयों की कलाई में राखी बांधकर अच्छे भविष्य और उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हैं। इसके साथ ही भाई रक्षा का वचन देते हैं। इस साल रक्षाबंधन पर एक नहीं बल्कि 90 साल बाद दुर्लभ संयोग बन रहा है। इसके साथ ही इस दिन भद्रा के साथ-साथ पंचक का साया रहेगा। आइए जानते हैं रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त, मंत्र सहित अन्य जानकारी…
रक्षाबंधन की तिथि 2024 (Raksha Bandhan 2024 Date)
हिंदू पंचांग के अनुसार, श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त को सुबह 3 बजकर 4 मिनट से प्रारंभ हो रही है, जो रात 11 बजकर 55 मिनट पर समाप्त हो रही है।
रक्षाबंधन 2024 राखी बांधने का मुहूर्त (Raksha Bandhan 2024 Rakhi Bandhne ka Muhurat)
रक्षाबंधन अनुष्ठान का समय – दोपहर 1: 30 से रात 9:06 तक
दोपहर में राखी बांधने का समय– दोपहर 1 बजकर 46 मिनट से 4 बजकर 19 मिनट तक
अवधि – 02 घण्टे 37 मिनट
रक्षाबंधन में प्रदोष काल का मुहूर्त – शाम 06 बजकर 56 मिनट से रात 09 बजकर 07 मिनट तक
अवधि – 02 घण्टे 11 मिनट
रक्षाबंधन पर भद्रा और पंचक का समय
पंचांग के अनुसार, रक्षाबंधन पर राज पंचक शाम 7 बजकर 1 मिनट से आरंभ हो रहा है।
रक्षाबंधन भद्रा अंत समय – दोपहर 01 बजकर 30 मिनट
रक्षाबंधन भद्रा पूंछ – सुबह 09:51 – सुबह 10:53
रक्षाबंधन भद्रा मुख – सुबह 10:53 – दोपहर 12:37
रक्षाबंधन पर बन रहे हैं दुर्लभ संयोग
इस साल रक्षाबंधन पर काफी शुभ योग बन रहा है। माना जा रहा है कि ऐसा संयोग करीब 90 साल के बाद बन रहा है। एक साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, शोभन योग के साथ श्रवण नक्षत्र बन रहा है। इसके साथ ही आखिरी श्रावण सोमवार रहेगा। इसके अलावा इस दिन लक्ष्मी नारायण योग, बुधादित्य और शुक्रादित्य योग, शश राजयोग का भी निर्माण कर रहा है।
रक्षाबंधन मंत्र
रक्षाबंधन के दिन बहनें भाई के हाथों में राखी बांधते समय इन एक मंत्र का जाप अवश्य करें।
येन बद्धो बलि राजा, दानवेन्द्रो महाबल:।
तेन त्वाम् प्रतिबद्धनामि ,रक्षे माचल माचल:।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।