Raksha Bandhan 2024: हिंदू धर्म में रक्षाबंधन के त्योहार का विशेष महत्व है। यह त्योहार आज 19 अगस्त को पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि यह त्योहार भाई- बहन को समर्पित होता है। वहीं इस दिन बहने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं। वहीं इस दिन 2 अशुभ योग भी बन रहे हैं। जो भद्रा और पंचक हैं। ऐसे में इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाते समय कुछ गलतियों से बचना चाहिए। आइए जानते हैं ये गलतियां कौन सी हैं…

1- भद्रा काल में नहीं बांधें राखी

इस बार रक्षाबंधन पर भद्रा का साया है। इसलिए राखी को भद्राकाल में नहीं बांधना चाहिए। क्योंकि यह अवधि बेहद अशुभ होती है। पंंचांग के अनुसार 19 अगस्त को सुबह 3.04 बजे पूर्णिमा तिथि लग रही है और यह तिथि रात 11.55 बजे तक रहेगी। इस दिन सुबह 5:53 बजे से भद्राकाल शुरू होगा, जो दोपहर 1:32 बजे समाप्त होगा। 

2- इस दिशा में भाई का मुख

रक्षाबंधन पर वास्तु अनुसार भाई को उत्तर- पश्चिम दिशा में मुख करके राखी नहीं बंधवानी चाहिए। इस दिशा में राखी बांधना अशुभ होता है। आपको बता दें कि राखी बांधते समय बहनों का चेहरा दक्षिण- पश्चिम की तरफ होना चाहिए। वहीं भाई का चेहरा उत्तर- पूर्ण की ओर होना चाहिए।

3- राखी का चयन

बहनों को राखी को काले और डार्क नीले रंग की नहीं खरीदनी चाहिए। साथ ही राखी को प्लास्टिक की नहीं खरीदनी चाहिए। क्योंकि प्लास्टिक पर केतु ग्रह का आधिपत्य माना जाता है। ऐसा करने से रिश्तों में खटास आ सकती है। साथ ही राखी को टूटी- फूटी नहीं बांधनी चाहिए। वहीं अगर राखी नहीं है तो कलावा की राखी बांध सकते हैं।

4- भाई नहीं दें ऐसे उपहार

रक्षाबंधन पर भाई बहनों को चाकू, फोटो फ्रेम, नुकीली चीज, काले रंग की कोई चीज नहीं दें। इन चीजों को ज्योतिष में अशुभ माना जाता है। वहीं आप चाहें तो बहनों को सोने या चांदी की कोई वस्तु उपहार के रूप में दे सकते हैं।

5- इन चीजों के सेवन से बचें

रक्षाबंधन पर मांस, मदिरा और धुम्रपान करने से बचना चाहिए। साथ ही इस दिन शुद्ध और सात्विक खाना ही खाएं। ऐसा करने से जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहती है।

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024