Akshaya Tritiya 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार त्योहारों पर समय- समय पर राजयोग और शुभ योगों का निर्माण होता है। जिसका प्रभाव मानव जीवन और देश- दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि अक्षय तृतीया का पर्व 2025 में अत्यंत विशेष ज्योतिषीय संयोगों के साथ आ रहा है। इस दिन कई दुर्लभ और अत्यंत शुभ राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जिसमें गजकेसरी राजयोग, मालव्य राजयोग, रवि योग, चतुर्ग्रही योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और लक्ष्मी नारायण राजयोग बन रहा है। ऐसे में इन दुर्लभ संयोगों से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और तरक्की के योग बन रहे हैं,आइए जानते हैं ये लकी राशियांं कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए छह दुर्लभ संयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको कार्यों में भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस दौरान जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी, कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान और पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही इस समय आप इन नई जिम्मेदारियों को आत्मविश्वास के साथ निभाएंगे। विदेश या दूरस्थ संपर्कों से लाभ मिलने की भी संभावना है। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

छह दुर्लभ संयोग का बनना तुला राशि के लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस अवधि में में आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। वहीं इस समय आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। आर्थिक योजनाएं सफल होंगी और कलात्मक क्षेत्रों में प्रसिद्धि एवं सम्मान प्राप्त होगा। वहीं इस समय आपकी इच्छाओं की पूर्ति होगी। साथ ही इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी लग सकती है। 

सिंह राशि (Leo Zodiac)

आप लोगों के लिए छह दुर्लभ संयोग सिंह राशि के लोगों को सकारात्मक सिद्ध हो सकता है। इस समय आपको काम- कारोबार में तरक्की मिल सकती है। साथ ही आपकी आय़ में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही व्यापार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है, साथ ही सरकारी कार्यों में सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ हो सकता है। वहीं आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। साथ ही आप धन की सेविंग करने में सफल होंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025