Rahu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष अनुसार राहु ग्रह 18 साल बाद एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। वहीं आपको बता दें कि राहु और केतु हमेशा वक्री चाल से ही गति करते हैं। साल 2025 में राहु ग्रह मीन राशि से निकलकर शनि देव के स्वामित्व वाली राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। जिससे कुछ राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मकर राशि (Makar Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से धन भाव पर वक्री होकर संचरण करेंगे। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आपके पारिवारिक रिश्तों में सुधार आएगा। वहीं आपके लिए यह समय आर्थिक रूप से बेहद शुभ रहेगा। नई प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश करने का योग है। लंबे समय से चल रहे वित्तीय विवाद समाप्त होंगे। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

राहु ग्रह का वक्री होकर संचरण करना वृष राशि के लोगों को शुभ सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु देव आपकी राशि से कर्म स्थान पर संचरण करेंगे। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में उन्नति मिल सकती है। साथ ही व्यापारिक यात्राएं लाभदायक साबित होंगी, जिससे नए व्यापारिक अवसर प्राप्त हो सकते हैं। वहीं आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो सकता है। वहीं जो लोग बेरोजगार हैं, उनको जॉब मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस दौरान व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है।

मेष राशि (Aries Zodiac)

आप लोगों के लिए राहु ग्रह का वक्री होना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर उल्टी चाल चलने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा हो सकता है। साथ ही सरकारी नौकरी पाने गोल्डन चांस है। कार्यक्षेत्र से आय के नए स्रोत बनेंगे। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ मिलेगा। साथ ही इस दौरान व्यापारीगण कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जो शुभ साबित होगी। वहीं इस दौरान आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी के लाभ हो सकता है।