Rahu Gochar 2025: नवग्रह में से राहु और केतु के छाया ग्रह माना जाता है। लेकिन इनके राशि परिवर्तन करने का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि राहु करीब 18 महीने के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। साल 2024 में राहु मीन राशि में विराजमान रहे थे। लेकिन साल 2025 में वह राशि परिवर्तन करेंगे और कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। दरअसल, राहु हमेशा वक्री अवस्था यानी उल्टी चाल से चलते हैं। ऐसे में राहु के हमेशा उल्टा चलने से नए साल में कुछ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा, तो कुछ राशि के जातकों को संभलकर रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं राहु के कुंभ राशि में जाने से किन राशियों को संभलकर रहने की जरूरत है…

वैदिक पंचांग के अनुसार, मायावी ग्रह राहु 18 मई 2025 को शाम 5:08 बजे पर शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। इस राशि में अगले 18 माह तक रहकर 5 दिसंबर 2026 में राशि परिवर्तन करेंगे।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि में राहु दशम भाव में विराजमान रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को साल के मध्य से संभलकर रहने की जरूरत है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि आपके काम का कोई और क्रेडिट ले जा सकता है। इसके साथ ही आप हर काम में शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे, लेकिन थोड़ा संभलकर क्योंकि ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है। परिवारिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप थोड़ा तनाव में रह सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में बुरा असर पड़ सकता है। हर काम के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। हालांकि आपका आत्मविश्वास काफी अच्छा रहने वाला है। इसके साथ ही आपके हाथ में हमेशा कोई न कोई काम रहेगा, जिससे आपको काफी लाभ मिल सकता है।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

राहु कुंभ राशि में प्रवेश करके इस राशि के सप्तम भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को मिला-जुला प्रभाव नए साल में देखने को मिल सकता है। लव लाइफ में कोई न कोई परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ की प्रकार की गलतफहमियां आ सकती है। ऐसे में आपके रिश्ते में काफी तनाव उत्पन्न हो सकता है। लेकिन कोशिश करें कि खुलकर अपने पार्टनर से बात करके इसे समाप्त करें, वरना ये मतभेद काफी अधिक बढ़ सकता है। राहु के गोचर से बिजनेस के साथ-साथ नौकरी करने वाले थोड़ा सतर्क रहें। व्यापार की बात करें, तो राहु के कारण कुछ अनैतिक या फिर ऐसे कार्य कर सकते हैं, जिससे आप कानूनी मामलों में फंस सकते हैं। व्यापार में कुछ नई योजनाएं बना सकते हैं। इससे आपको लाभ मिल सकता है।

मीन राशि (Meen Zodiac)

राहु कुंभ राशि में प्रवेश करके इस राशि के द्वादश भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातक कई बीमारियों की चपेट में आ  सकते हैं। कई स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे बेवजह खर्च से भी परेशान रह सकते हैं। आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। लेकिन राहु काल में आपको विदेश जाने का मौका मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों के लिए ये अवधि भागदौड़ भरी रहेगी। इसके साथ ही कुछ समस्याएं खड़ी हो सकती है। बेकार में किसी दूसरे के काम में टांग अड़ाने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। इससे आपको ही नुकसान हो सकता है। परिवार का हर कदम में आपको साथ मिलेगा।

दिसंबर के अंत में कर्मफलदाता शनि नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन करने का असर कुछ राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ेगा। आइए जानते हैं शनि के पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।