Rahu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया और पापी ग्रह माना जाता है, जो एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। बता दें कि इस समय राहु मीन राशि में विराजमान है। वहीं 16 मार्च को राहु उत्तराभाद्रपद नक्षत्र से निकलकर पूर्वाभाद्रपद में प्रवेश कर जाएंगे। राहु के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशि के जातकों को बंपर लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं राहु के पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जाने से किन राशियों को मिलेगा बंपर लाभ…

आकाश मंडल के 27 नक्षत्रों में से 25वां नक्षत्र पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र माना जाता है जिसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति है और राशि कुंभ और मीन है।

वृषभ राशि (Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में राहु का प्रवेश करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। इस राशि में राहु ग्यारहवें भाव में विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। इसके साथ ही लंबे समय से रुकी हुई इच्छाएं पूरी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहेगी।  

मीन राशि (Meen Zodiac)

राहु  पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इस राशि के लग्न भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में अपार सफलता हासिल हो सकती है। लंबे समय से रुके काम पूरे होने के साथ-साथ धन-धान्य की बढ़ोतरी हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा। आत्म विश्वास में तेजी से वृद्धि होने वाली है, जिससे आप कई क्षेत्रों में अपार सफलता हासिल कर सकते हैं। जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए राहु का पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करना अनुकूल साबित हो सकता है। इस राशि में राहु तीसरे भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में खूब लाभ मिल सकता है। व्यापार में आपके द्वारा लिया गया जोखिम आपको खूब मुनाफा दिला सकता है। जीवन में लंबे समय से चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। समाज में मान-सम्मान की तेजी से वृद्धि होने वाली है। इसके साथ ही आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में आपको उत्तम सफलता हासिल हो सकती है। शारीरिक और मानसिक तनाव भी थोड़ा कम हो सकता है। 

मार्च माह में कई ग्रह और नक्षत्र की स्थिति में बदलाव होने वाला है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ सकता है। इस माह शनि भी राशि परिवर्तन करेंगे। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा बीतेगा मार्च माह। जानें मासिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक