Navpancham Yog Ke Benefits: वैदिक पंचांग मुताबिक ग्रह एक निश्चित अंतराल पर गोचर करके शुभ और राजयोग का निर्माण करते हैं। इन योगों का प्रभाव पृथ्वी और देश दुनिया पर सीधेतौर पर पड़ता है। आपको बता दें कि कुंभ राशि में राहु का प्रवेश 18 मई को होगा। कुंभ राशि में आने के बाद राहु मिथुन राशि में विराजमान गुरु के साथ नवम पंचम योग बनाएंगे। इस योग का प्रभाव सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…
मकर राशि (Makar Zodiac)
आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस अवधि में धन आगमन के नए- नए स्त्रोत बनेंगे। वहीं नौकरी में तरक्की के अवसर मिलेंगे। परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बना रहेगा। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। साथ ही इस समय आप कोई प्रापर्टी और वाहन खरीद सकते हैं। व्यापार में अचानक बड़ा लाभ हो सकता है, साथ ही सरकारी कार्यों में सफलता और पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि भी संभव है।
कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)
नवपंचम राजयोग बनने से कुंभ राशि के लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि राहु ग्रह आपकी राशि में ही संचरण करेंगे। इसलिए इस समय उच्च शिक्षा या चुनौतीपूर्ण परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों को भी किस्मत का साथ मिलेगा। वित्तीय योजना में सुधार होगा और आपको आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। साथ ही आप इस समय लोकप्रिय होंगे और समाज में आपको मान- सम्मान की प्राप्ति होगी। वहीं रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। विदेश यात्रा या विदेश से लाभ के योग भी बन रहे हैं। साथ ही मानसिक शांति और आध्यात्मिक विकास होगा।
कन्या राशि (Kanya Zodiac)
आप लोगों के लिए नवपंचम राजयोग का बनना लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। इस दौरान आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। वहीं इस समय नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति हो सकती है। वहीं इस दौरान आपको एक अच्छी नौकरी मिल सकती है, लंबे समय से प्रतीक्षित पदोन्नति मिल सकती है या आप एक लाभदायक व्यवसाय भी शुरू कर सकते हैं। साथ ही इस समय आपकी सोची हुई योजनाएं सफल होंगी। वहीं इस समय आपको पुराने निवेश से लाभ होगा। साथ ही इस दौरान आप छोटी या बड़ी यात्रा कर सकते हैं।