Rahu Venus Conjunction 2024: शुक्र को भौतिक सुख, संपदा और कला का कारक माना जाता है। वह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते रहते हैं। ऐसे ही दैत्यों के गुरु शुक्र 31 मार्च को मीन राशि में प्रवेश कर रहे हैं। जहां पहले से ही राहु ग्रह विराजमान है। ऐसे में राहु और शुक्र की युति हो रही है। दोनों के दूसरे के मित्र ग्रह है। ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युति से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। मीन राशि में शुक्र 23 अप्रैल 2024 तक रहेंगे। आइए जानते हैं राहु और शुक्र की युति से किन राशियों का भाग्य होगा प्रबल…
वृषभ राशि (Taurus Zodiac)
इस राशि में शुक्र और राहु की युति एकादश भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। कुछ नया सीखने का मौका मिल सकता है। खुद में थोड़ा सा बदलाव आपको अच्छा लगेगा। इसके साथ ही कार्यक्षेत्र की बात करें, तो आपको प्रमोशन या वेतन वृद्धि जैसे कुछ लाभ मिलने की भी संभावना है। आप अपने उद्देश्यों को पाने में सफल हो सकते हैं। लबे समय से चला आ रहा तनाव समाप्त होगा और मानसिक शांति मिलेगी। लंबे समय से चली आ रही बीमारी से अब निजात मिल सकती है। इससे आपके अंदर एक अलग ही उत्साह देखने को मिल सकता है। नए दोस्त बन सकते हैं। इसके साथ ही छात्रों को भी शिक्षा में लाभ मिलने वाला है।
मिथुन राशि (Mithun Zodiac)
इस राशि में दोनों ग्रहों की युति दशम भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सुख-समृद्धि, धन-संपदा की प्राप्ति होगी। वाहन, घर या संपत्ति खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही बिजनेस और नौकरी में ही लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। नई नौकरी की तलाश कर रहे जातकों को भी सफलता हासिल हो सकती है। उच्च शिक्षा पाने का भी सपना पूरा हो सकता है। आपकी मेहनत और लगन का अब आपको लाभ मिलने वाला है। आप अपनी वाणी की कौशल से आप किसी के लिए प्रेरणा बनेंगे। इसके साथ ही आपकी प्रतिभा निखरकर सामने आएगी। इसके साथ ही रचनात्मकता और एकाग्रता में वृद्धि होगी।
कर्क राशि (Kark Zodiac)
इस राशि में राहु और शुक्र की युति नौवें भाव में हो रही है। ऐसे में इस राशि के जातकों को मानसिक, पारिवारिक और आर्थिक के क्षेत्र में लाभ देखने को मिल सकता है। नई संपत्ति पाने के योग बन रहे हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके भविष्य में लाभ मिलेगा। कार्य के सिलसिले में कुछ यात्राएं कर सकते हैं। इसके साथ ही अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। इससे आप किसी तीर्थयात्रा पर भी जा सकते हैं। आपके अंदर पॉजिटिव एनर्जी का विकास होगा।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।