Navpancham Yog: दैत्यों के गुरु एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करने वाले हैं। इस समय शुक्र एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शुक्र 7 जुलाई को कर्क राशि में प्रवेश कर रहे हैं, जिससे हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर पापी ग्रह राहु मीन राशि में विराजमान है। शुक्र से नवम भाव में राहु विराजमान होंगे यानी कर्क राशि में शुक्र लग्न भाव में है, तो राहु नवम भाव में विराजमान है, जिससे नवपंचम योग का निर्माण हो रहा है। नवपंचम योग बनने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिल सकता है। आइए जानते हैं कर्क राशि में राहु और शुक्र के कारण बना नवपंचम योग किन राशियों की चमका सकता है किस्मत…

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

मिथुन राशि के जातकों के लिए नवपंचम योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। इसके साथ ही समाज में मान-सम्मान की वृद्धि होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। इसके साथ ही आपके द्वारा की गई मेहनत और लगन का फल अब आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम से उच्च अधिकारी को प्रसन्न करेंगे। इसके साथ ही जीवन में खुशियां ही खुशियां आ सकती है। अध्यात्म की ओर आपका झुकाव अधिक होगा। पिताजी के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। सेहत अच्छी रहने वाली है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

कर्क राशि (Kark Zodiac)

कर्क राशि के जातकों के लिए भी नवपंचम योग काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। इसके साथ ही निवेश करने की सोच रहे हैं, तो इस अवधि में कर सकते हैं। इसके साथ ही हर तरह के बैंक लोग, कर्ज से छुटकारा मिल सकता है। सकारात्मक रूप से आपको उन्नति मिलने के पूरे आसार नजर आ रहे हैं। लव लाइफ के मामलों में आपको लाभ मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन, बोनस या फिर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। इसके साथ ही बिजनेस में भी खूब कामयाबी के साथ धन लाभ मिल सकता है। छात्रों को भी लाभ मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। पढ़ाई में मन लगेगा, जिससे आप अपनी परीक्षा में अच्छे नंबरों के साथ उत्तीर्ण हो सकते हैं।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

नवपंचम योग कन्या राशि के जातकों के लिए भी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। इसके साथ की भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, जिससे रुके काम एक बार फिर से शुरू होंगे और उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिलेगा। कानूनी मामलों में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही बिजनेस में भी खूब मुनाफा कमाने के प्रबल योग बन रहे हैं। मानसिक और शारीरिक समस्याओं से मुक्ति मिल सकती है। वैवाहिक जीवन में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।