Venus Transit 2024 : वैदिक ज्योतिष अनुसार धन और वैभव के दाता शुक्र ग्रह 31 मार्च को मीन राशि में गोचर करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही राहु और सूर्य ग्रह स्थित हैं। आपको बता दें कि मीन राशि में शुक्र, राहु और सूर्य ग्रह की युति लगभग 18 साल बाद बन रही है। जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन लोगों का करियर और कारोबार में तरक्की मिल सकती है। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

आप लोगों के लिए शुक्र, राहु और सूर्य देव की युति लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि यह संयोग आपकी राशि से धन और वाणी भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपको समय- समय पर आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस अवधि में  आय के साधन बढ़ेंगे और आप कुछ बचत भी कर पाएंगे। आपको अपना लंबे समय से दिया हुआ धन वापस मिल सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। साथ ही अगर आप व्यापारी हैं, तो आप कोई बड़ी व्यवसायिक डील फाइनल कर सकते हैं। 

वृष राशि (Taurus Zodiac)

शुक्र, राहु और सूर्य देव की युति वृष राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकती है। क्योंकि यह युति आपकी राशि से इनकम और लाभ स्थान पर बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपकी आय में जबरदस्त इजाफा देखने को मिल सकता है। साथ ही  ऑफिस में कामकाज को लेकर आपके द्वारा जो भी निर्णय लिए जाएंगे उनमें आपको लाभ होगा और सराहना मिलेगी। वहीं इस समय आपको निवेश से लाभ के योग बन रहे हैं। साथ ही इस समय आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में धनलाभ हो सकता है। लेकिन पैसा थोड़ा सोच समझकर लगाएं। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

आप लोगों के लिए त्रिग्रही योग लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह योग आपकी गोचर कुंडली के कर्म स्थान पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको काम- कारोबार में अच्छी तरक्की मिल सकती है। साथ ही कई रुके काम बन जाने से प्रसन्‍नता होगी। वहीं इस दौरान बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिलेंगे। साथ ही इस समय व्यापारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस अवधि में सुख और प्रसन्‍नता का अनुभव होगा। आप जो भी रणनीति बनाएंगे उसमें आपको लाभ होगा। 

यह भी पढ़ें:

मेष राशि का वर्षफल 2024वृष राशि का वर्षफल 2024
मिथुन राशि का वर्षफल 2024 कर्क राशि का वर्षफल 2024
सिंह राशि का वर्षफल 2024 कन्या राशि का वर्षफल 2024
तुला राशि का वर्षफल 2024वृश्चिक राशि का वर्षफल 2024
धनु राशि का वर्षफल 2024
मकर राशि का वर्षफल 2024मीन राशि का वर्षफल 2024
कुंभ राशि का वर्षफल 2024