Shani Rahu Yuti 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, नवग्रह एक निश्चित अवधि के बाद राशि परिवर्तन करते है जिसका असर 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। बता दें कि साल 2025 ग्रहों की स्थिति के हिसाब से काफी खास है, क्योंकि इस साल शनि से लेकर राहु-केतु राशि परिवर्तन करेंगे, जिसका असर देश-दुनिया में अवश्य पड़ता है। बता दें कि न्यायाधीश शनि 29 मार्च को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ से निकलकर मीन राशि में गोचर कर जाएंगे। जहां पर पहले से ही पापी ग्रह राहु विराजमान है। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से पिशाच राजयोग का निर्माण हो रहा है।  29 मार्च से लेकर 18 मई 2025 तक दोनों की युति हो रही है, जिससे 12 राशियों के जीवन पर अवश्य ही प्रभाव देखने को मिलने वाला है। 18 मई को राहु राशि परिवर्तन करके कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। ऐसे में राहु-शनि की युति से बना पिशाच योग देश-दुनिया पर काफी असर डाल सकता है। जानें किन राशियों को रहना होगा संभलकर….

1968 में बना था ऐसा संयोग, दुनियाभर में आया था भूचाल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, न्यायाधीश शनि करीब 30 साल बाद दोबारा एक राशि में आते हैं और राहु करीब 18 साल बाद दोबारा उसी राशि में आते हैं। ऐसे में करीब 57 साल पहले ऐसा संयोग बना था, जब मीन राशि में राहु और शनि का युति हुई थी। बता दें कि साल 1968 में दोनों ग्रह एक साथ मीन राशि में एकत्रित हुए थे। उस समय देश-दुनिया में काफी बड़े बदलाव देखने को मिले थे। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से उस समय अमेरिका में सिविल राइट्स एक्टिविस्ट मार्टिन लूथर किंग की हत्या हुई थी। इतना ही नहीं वियतनाम युद्ध के खिलाफ अमेरिकी नागरिकों का काफी अधिक रोष था। इसके अलावा आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ा था। करीब 1969 और 70 में दुनियाभर को आर्थिक मंदी का सामना करना पड़ा था। ऐसे में इस साल भी कई बड़ी घटनाएं हो सकती है।

राहु-शनि की युति से बनेगा खतरनाक योग

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार,  शनि और राहु की युति से पिशाच योग बन रहा है। इसे प्रेत योग, शापित योग भी कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कुंडली में दो पाप ग्रह मिलते हैं, तो इसका असर अच्छा नहीं माना जाता है। इसी के कारण इसे शापित योग कहा जाता है। ऐसे में जातकों को शारीरिक, मानसिक कष्टों के साथ-साथ जीवन में काफी उठापटक चलती रहती है। गुरु की राशि में राहु और शनि की युति हो रही है। ऐसे में चोर कहे जाने वाले ग्रहों को गुरु का ज्ञान मिल जाएगा, जिससे वह और भी ज्यादा शक्तिशाली हो जाएंगे।

पिशाच योग से ये राशियां रहें संभलकर

शनि और राहु की युति से बना पिशाच योग कुछ राशि के जातकों के जीवन में कई समस्याएं उत्पन्न कर सकता है। इसलिए 18 मई तक कर्क राशि, सिंह राशि, कन्या राशि, कुंभ और मीन राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। इस राशियों को करियर और बिजनेस में भारी नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही पारिवारिक जीवन में थोड़ी सी समस्याएं आ सकती है। इसलिए थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। हड्डियों, पाचन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, तो कुछ अवधि तक रुक सकते हैं, क्योंकि नुकसान के काफी अधिक योग बन रहे हैं। कार्यभार बढ़ेगा। दुर्घटना के योग बन रहे हैं इसलिए यात्रा करते समय थोड़ा सचेत रहें।

देवताओं के गुरु बृहस्पति हर साल राशि परिवर्तन करते हैं जिसका असर मानव जीवन के साथ देश-दुनिया में देखने को मिलता है। बता दें कि गुरु इस समय वृषभ राशि में विराजमान है। लेकिन मई माह में मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे, जिससे इन तीन राशियों को हर क्षेत्र में अपार सफलता के साथ-साथ धन लाभ हो सकता है। जानें इन राशियों के बारे में

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक