Rahu Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना जाता है। लेकिन इसके राशि परिवर्तन का असर देश-दुनिया पर काफी अधिक देखने को मिलता है। राहु एक ऐसा ग्रह है, जो अचानक से विपरीत परिस्थितियों में काम करने लगता है। बता दें कि राहु 30 अक्टूबर 2023 से देव गुरु की राशि मीन राशि में गोचर कर गए थे और 18 मई 2025 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। इसके बाद राहु अपने परम मित्र शनि की राशि कुंभ राशि में गोचर करेंगे। राहु के कुंभ राशि में जाने से पहले कुछ राशियों की किस्मत चमका सकते हैं। इसके साथ ही राहु 16 मार्च को पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर गए हैं। ऐसे में कुछ राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। आइए जानते हैं राहु मई तक कई राशियों के लिए लकी साबित होंगे।

मकर राशि (Makar Zodiac)

इस राशि में तीसरे भाव में राहु विराजमान है। इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश करके वह धन भाव में चले जाएंगे। अगले 18 माह में राहु ने  आपको कुछ अच्छे फल, तो कुछ बुरे फल दिए होंगे। लेकिन अब आपके लिए लकी साबित हो सकता है।  राहु की दृष्टि आपकी कुंडली के एकादश भाव पर पड़ रही है और इस भाव को इनकम का कहा जाता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को खूब धन लाभ हो सकता है।  राहु तीसरे भाव का होना यात्राओं को भी भाव होता है। ऐसे में इस राशि के जातकों को लंबी दूरी की यात्रा भी कर सकते है। इसके साथ ही आप काफी लंबे समय से नौकरी में ट्रांसफर रुकवाने की कोशिश कर रहे, तो अब इसमें सफलता हासिल हो सकती है। जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है।  सोशल मीडिया के माध्यम से आप काफी अच्छे फल पा सकते हैं। आपको नए अपॉर्चुनिटी मिल रहेगी, जिसका आप काफी लाभ उठा सकते हैं। इससे आपको जबरदस्त धन लाभ हो सकता है।

उपाय-  राहु को मजबूत करने के लिए शाम के समय चंदन की खुशबू वाली अगरबत्ती  जलाकर एक माला यानी 108 बार ऊँ गं राहवे नमः का जाप करें।

कुंभ राशि (Kumbha Zodiac)

इस राशि में राहु दूसरे भाव में रहने वाले हैं। इसके साथ ही लग्न भाव में परम मित्र शनि भी विराजमान है। ऐसे में इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। अचानक से कोई बिजनेस शुरू कर सकते हैं। इससे भी आपको काफी लाभ मिल सकता है। डूबा हुआ पैसा धीरे-धीरे रिकवर हो जाएगा। इसके साथ ही अचानक हो रही समस्याओं से अब निजात मिल सकता है और परिवार के साथ अच्छा वक्त बीत सकता है। ससुराल पक्ष से आपके बिगड़े संबंध अब अच्छे हो सकते हैं।

उपाय- शनिवार के दिन पीपल के वृक्ष में जल दें। इसके अलावा  इसी दिन एक नारियल, 11 बादाम लेकर एक काले वस्त्र में लपेट करके अपने सिर के चारों तरफ सात बार उतार करके जल में प्रवाहित कर दें। इससे राहु के साथ शनि की स्थिति मजबूत होगी।

मीन राशि (Meen Zodiac)

राहु का लग्न भाव में होना और पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करना इस राशि के जातकों के लिए लकी साबित हो सकता है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है। घर, वाहन आदि खरीदने का सपना पूरा हो सकता है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों की दस्तक हो सकती है। लंबे समय से रुके काम एक बार फिर से सुचारू रूप से आरंभ हो सकते हैं। आपके निर्णय लेने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी, जिससे आप अपने भविष्य को लेकर कुछ अच्छे निर्णय ले सकते हैं। आपके अंदर गजब का आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। अध्यात्म की ओर भी आपका अधिक झुकाव हो सकता है। परिवार के साथ अच्छा वक्त बीतेगा।

उपाय- कुंडली में राहु की स्थिति मजबूत करने के लिए हर शनिवार के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं। इसके साथ ही  शाम को घी का दीपक जलाना शुभ होगा। 

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस सप्ताह ग्रहों की स्थिति के हिसाब से कई राजयोगों का निर्माण हो रहा है, जिससे 12 राशियों के जीवन में किसी न किसी तरह से प्रभाव अवश्य देखने को मिलने वाला है। आइए जानते हैं मार्च माह का तीसरा सप्ताह किन राशियों के लकी होगा और किन्हें संभलकर रहने की जरूरत है। जानें साप्ताहिक राशिफल

मेष वार्षिक राशिफल 2025वृषभ वार्षिक राशिफल 2025
मिथुन राशिफल 2025कर्क राशिफल 2025
सिंह राशिफल 2025कन्या राशिफल 2025
तुला राशिफल 2025वृश्चिक राशिफल 2025
धनु राशिफल 2025मकर राशिफल 2025
कुंभ राशिफल 2025मीन राशिफल 2025

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

धर्म संबंधित अन्य खबरों के लिए करें क्लिक