Rahu Gochar 2025:  ज्योतिष शास्त्र मुताबिक राहु ग्रह हमेशा उल्टी चाल से गति करते हैं। वहीं आपको बता दें कि मायावी ग्रह राहु अभी गुरु की राशि मीन में भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही राहु ग्रह मई में राशि परिवर्तन करेंगे, जिसमें यह गुरु की राशि को छोड़कर अपने शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। जिसका प्रभाव सभी राशियों के जातकों को पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं, जिनकी इस समय किस्मत चमक सकती है। साथ ही इन राशियों को आकस्मिक धनलाभ और भाग्योदय के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं ये लकी राशियां कौन सी हैं…

मेष राशि (Aries Zodiac)

राहु ग्रह का राशि परिवर्तन आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि राहु देव आपकी राशि 11वें भाव पर संचरण करेंगे। वहीं इस समय आपकी आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। साथ ही आपको निवेश से लाभ के योग बनेंगे। वहीं धन लाभ के अवसरों में बेतहाशा वृद्धि होने की संभावना है। वहीं अचानक से धन लाभ और अन्य तरह के फायदे आपको मिलने शुरू हो सकते हैं। साथ ही इस अवधि में आपको शेयर बाजार, सट्टा और लॉटरी में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापारीगण कोई बड़ी व्यवसायिक डील कर सकते हैं, जिससे भविष्य में लाभ हो सकता है। 

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

राहु ग्रह का गोचर कुंभ राशि के जातकों को अनुकूल सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से लग्न भाव पर होने जा रहा है। इसलिए इस समय आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। साथ ही आपकी कार्यकरने की शैली में निखार आएगा। वहीं  ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही कुंभ राशि वालों के लिए यह समय ऊर्जा और कार्यक्षेत्र में प्रशंसा से भरा रहेगा। वहीं इस समय आप लोकप्रिय होंगे। साथ ही आपको मान- सम्मान और प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। वहीं इस दौरान अविवाहित लोगों को विवाह का प्रस्ताव आ सकता है। 

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

राहु ग्रह का गोचर मिथुन राशि के लोगों को शुभ फलदायी साबित हो सकता है। क्योंकि राहु का राशि परिवर्तन आपकी गोचर कुंडली के भाग्य स्थान पर होगा। इसलिए इस अवधि में आपका भाग्योदय हो सकता है। वहीं इस समय आपके जरूरी कार्य बनेंगे। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर सीनियर और जूनियर का पूरा सहयोग मिलेगा। आप अपने सभी लक्ष्यों को समय पर पूरा करने में सफल रहेंगे। वहीं इस दौरान आप काम- कारोबार के संबंध से यात्रा कर सकते हैं। साथ ही आप धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।  छात्रों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। भौतिक सुख-सुविधाओं की चाहत बढ़ेगी। पैसा कमाने के नए मौके मिलेंगे।

यह भी पढ़ें…

मेष राशि का वर्षफल 2025
वृष राशि का वर्षफल 2025
मिथुन राशि का वर्षफल 2025कर्क राशि का वर्षफल 2025
सिंह राशि का वर्षफल 2025
कन्या राशि का वर्षफल 2025
तुला राशि का वर्षफल 2025वृश्चिक राशि का वर्षफल 2025
धनु राशि का वर्षफल 2025मकर राशि का वर्षफल 2025
कुंभ राशि का वर्षफल 2025मीन राशि का वर्षफल 2025