Rahu Gochar In Aries 2022: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अंतराल पर राशि परिवर्तन करता है। इस गोचर का प्रभाव मानव जीवन पर पूरी तरह से देखने को मिलता है और यह गोचर किसी के लिए सकारात्मक रहता है तो किसी के लिए नकारात्मक।आपको बता दें कि मायावी ग्रह राहु ने मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। जिससे 3 राशि वालों की गोचर कुंडली में धनराज योग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन सीं हैं।
मिथुन राशि: धनराज योग आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। आपकी राशि से राहु देव ने 11वें स्थान में गोचर किया है। जिसे इनकम और लाभ का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको व्यापार में अच्छा मुनाफे के योग बने हुए हैं। साथ ही इनकम के नए- नए स्त्रोत से आप धन कमाने में सफल रहेंगे। विदेश से भी आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। वहीं करियर और बिजनेस में आशातीत सफसलता मिल सकती है। मिथुन राशि पर बुध देव का आधिपत्य है और ज्योतिष में बुध को व्यापार का दाता माना जाता है। इसलिए इस समय आपको बिजनेस में सुनहरी सफलता मिलेगी। वहीं अगर आप स्टॉक मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं, तो इंवेस्ट कर सकते हैं। धनलाभ के योग बने हुए हैं। वहीं राजनीति में भी इस दौरान आपको अच्छी सफलता मिल सकती है। आप लोग एक ओनेक्स रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लकी स्टोन साबित होगा।
कर्क राशि: धनराज योग आप लोगों के लिए शुभ फलदायी साबित हो सकती है। क्योंकि राहु देव ने आपकी राशि से दशम भाव में प्रवेश किया है। जिसे कर्मक्षेत्र और नौकरी का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको नई नौकरी का ऑफर आने के योग बने हुए हैं। साथ ही जो लोग जॉब में पहले से कार्यरत हैं उनका प्रमोशन होने की संभावना है। साथ ही कारोबार में आशातीत सफलता मिल सकती है। अगर आप नया व्यापार स्टार्ट करना चाह रहे हैं तो वो भी शुरू कर सकते हैं। वहीं स्टॉक मार्केट में भी आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीदने का मन बना सकते हैं। साथ ही आपको कोर्ट – कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है।
मीन राशि: राहु ग्रह के राशि परिवर्तन से आप लोगों की गोचर कुंडली में धन राजयोग का निर्माण हो रहा है। क्योंकि राहु ग्रह ने आपके दूसरे स्थान में प्रवेश किया है। जिसे धन और वाणी का स्थान माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही करियर और कारोबार में ग्रोथ होने की उम्मीद है। वहीं इस दौरान आपके पराक्रम में वृद्धि होगी और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। मतलब शत्रुओं पर आप विजय पाएंगे।
वहीं अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो आपको आपको सक्सेस मिल सकती है। आपकी राशि पर गुरु बृहस्पति का आधिपत्य है। इसलिए जिन लोगों का बिजनेस गुरु ग्रह और राहु ग्रह से जुड़ा हुआ है उनको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। आप लोग एक सुनहला रत्न धारण कर सकते हैं जो आपके लिए भाग्यशाली साबित हो सकता है।