Rahu Gochar In Aries 2022: वैदिक पंचांग के अनुसार हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर गोचर करता है। इस राशि परिवर्तन का असर मानव जीवन और देश- दुनिया पर पूरी तरह से देखने को मिलता है और यह गोचर किसी के लिए शुभ रहता है तो किसी के लिए अशुभ।आपको बता दें कि ग्रह राहु ने मेष राशि में प्रवेश कर लिया है। जिससे 3 राशि वालों की गोचर कुंडली में केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन सीं हैं।

मिथुन राशि: केद्र त्रिकोण राजयोग बनने से आपको करियर और व्यापार में आशातीत सफलता मिल सकती है। आपकी गोचर कुंडली में राहु ग्रह ने 11वें भाव में संचरण किया है। जिसे आय और लाभ का भाव कहा जाता है। इसलिए इस समय आपको कारोबार में अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए माध्यम से आप धन कमा सकते हैं। विदेश से भी आपको अच्छा धनलाभ होने की संभावना है। वहीं करियर और व्यापार में सुनहरी सफसलता मिल सकती है। वहीं मिथुन राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य है और बुध को व्यापार का दाता माना जाता है। इसलिए इस दौरान आपको व्यापार में नए ऑर्डर मिल सकते हैं। वहीं अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाना चाहते हैं, तो निवेश कर सकते हैं। लाभ के योग बने हुए हैं। इस समय आपको राजसत्ता की प्राप्ति भी हो सकती है।

कर्क राशि: केंद्र त्रिकोण राजयोग आप लोगों के लिए विशेष लाबप्रद सिद्ध हो सकता है। क्योंकि राहु ग्रह ने आपकी गोचर कुंडली से दशम स्थान में संचरण किया है। जिसे कर्मक्षेत्र और जॉब का भाव माना गया है। इसलिए आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही जो लोग नौकरी में पहले से कार्यरत हैं उनका प्रमोशन और इंक्रीमेंट हो सकता है। साथ ही व्यापार में अच्छी सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। अगर आप नया बिजनेस शुरू करना चाह रहे हैं तो वो भी स्टार्ट कर सकते हैं। वहीं शेयर मार्केट, सट्टा और लॉटरी में भी आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। इस समय आप वाहन और प्रापर्टी खरीद सकते हैं। साथ ही आपको कोर्ट – कचहरी के मामलों में सफलता मिलने की संभावना हैं। वहीं इस दौरान आप मून स्टोन धारण कर सकते हैं जो आपके लिए शुभ साबित हो सकता है।

मीन राशि: राहु देव के गोचर से आप लोगों की गोचर कुंडली में केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण हो रहा है। क्योंकि राहु ग्रह ने आपके दूसरे भाव में संचरण किया है। जिसे धन और वाणी का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। आपका पराक्रम बढ़ेगा और शत्रुओं पर आप विजय पाएंगे।

वहीं अगर आप राजनीति में सक्रिय हैं तो आपको इस समय सफलता मिल सकती है। साथ ही अगर आपका व्यापार गुरु ग्रह से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा मुनाफा हो सकता है। आप लोग इस दौरान एक पुखराज रत्न पहन सकते हैं, जो आपके लिए भाग्य रत्न साबित हो सकता है।