Rahu Nakshatra Transit 2022: वैदिक ज्योतिष में राहु ग्रह को मायावी ग्रह माना गया है। साथ ही राहु को छाया ग्रह भी कहते हैं। आपको बता दें कि राहु ग्रह अभी मेष राशि में स्थित हैं। जिस पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है। वहीं मेष राशि में राहु के साथ शुक्र देव भी मौजूद हैं। ज्योतिष के अनुसार राहु और शुक्र ग्रह की मित्रता है। इसलिए इनकी युति शुभ फलदायी मानी जाती है। वहीं अब राहु ग्रह अब कृत्तिका नक्षत्र से निकल कर भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने आ रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियों को इस दौरान विशेष लाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं।
इस दिन होगा नक्षत्र परिवर्तन:
वैदिक ज्योतिष के अनुसार राहु ग्रह अभी कृत्तिका नक्षत्र में भ्रमण कर रहे हैं। वहीं कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं। जिन्हें सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। राहु 5 अक्टूबर 2021 को राहु कृत्तिका नक्षत्र में आए थे। अब करीब 9 महीने बाद राहु इस नक्षत्र में अपनी यात्रा को पूर्ण कर भरणी नक्षत्र में प्रवेश रहे हैं। वैदिक पंचांग के मुताबिक 14 जून 2022 को मंगलवार प्रात: 8 बजकर 15 मिनट पर राहु का भरणी नक्षत्र में प्रवेश होगा। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक भरणी नक्षत्र पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है और देवता यम है। आइए जानते हैं किन राशियों को हो सकता है लाभ…
मेष राशि: राहु ग्रह आपकी राशि में ही भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही मेष राशि में शुक्र देव विराजमान हैं। इसलिए आप लोगों को राहु देव और शुक्र ग्रह की युति लाभकारी साबित हो सकती है। लेकिन थोड़ा संबंधों को लेकर परेशानियां आ सकती हैं। इसलिए वाणी पर थोड़ा संयम रखें। इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आफका पैसा कहीं अटका हुआ था तो वो प्राप्त हो सकता है।
वृषभ राशि: आपकी राशि पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है और ज्योतिष के अनुसार राहु और शुक्र की मित्रता है। इसलिए ये नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए धन के मामले में लाभकारी साबित हो सकता है। नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही अगर आप जॉब कर रहे हैं तो आपका इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में नए ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही कारोबार का विस्तार हो सकता है।
तुला राशि: राहु का भरणी नक्षत्र में प्रवेश आपको अच्छा धनलाभ करा सकता है। इस समय आप प्रापर्टी और वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं या फिर प्रापर्टी में निवेश भी कर सकते हैं। साथ ही आपको राजनीति में भी सफलता मिल सकती है या फिर कोई पद भी प्राप्त हो सकता है।