Rahu Nakshatra Transit 2022: ज्योतिष शास्त्र में राहु देव को मायावी ग्रह माना गया है। आपको बता दें कि राहु देव अभी मेष राशि में विराजमान हैं। मेष राशि पर मंगल ग्रह का आधिपत्य है। वहीं मेष राशि में राहु के साथ शुक्र देव भी स्थित हैं। ज्योतिष के मुताबिक राहु और शुक्र ग्रह में मित्रता का भाव है। इसलिए इनकी युति लाभकारी मानी जाती है। वहीं अब राहु ग्रह अब कृत्तिका नक्षत्र से निकल कर भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने आ रहे हैं। जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियों को इस दौरान विशेष धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये राशियां कौन सीं हैं।
भरणी नक्षत्र में करेंगे प्रवेश:
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक राहु देव अभी कृत्तिका नक्षत्र में भ्रमण कर रहे हैं। वहीं कृत्तिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य ग्रह हैं। जिन्हें सभी ग्रहों का राजा माना जाता है। राहु 5 अक्टूबर 2021 को राहु कृत्तिका नक्षत्र में आए थे। अब करीब 9 महीने बाद राहु इस नक्षत्र में अपनी यात्रा को पूर्ण कर भरणी नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक 14 जून 2022 को मंगलवार प्रात: 8 बजकर 15 मिनट पर राहु का भरणी नक्षत्र में प्रवेश होगा। वैदिक ज्योतिष के अनुसार भरणी नक्षत्र पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य है और देवता यम है। आइए जानते हैं किन राशियों को हो सकता है लाभ…
मेष राशि: राहु देव आपकी राशि में ही भ्रमण कर रहे हैं। साथ ही मेष राशि में शुक्र ग्रह पहले से ही विराजमान हैं। इसलिए आप लोगों को राहु देव और शुक्र ग्रह की युति लाभप्रद साबित हो सकती है। लेकिन थोड़ा संबंधों को लेकर परेशानियां आ सकती हैं। इसलिए वाणी पर थोड़ा संयम रखें। इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही अगर आफका पैसा कहीं अटका हुआ था तो वो प्राप्त हो सकता है। आप लोग एक गोमेद रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभकारी रहेगा।
वृषभ राशि: आपकी राशि के स्वामी शुक्र ग्रह हैं और ज्योतिष के अनुसार राहु और शुक्र देव की मित्रता है। इसलिए ये नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए धन के मामले में लाभप्रद साबित हो सकता है। नई जॉब का ऑफर आ सकता है। साथ ही अगर आप नौकरी कर रहे हैं तो आपका इंक्रीमेंट और प्रमोशन हो सकता है। व्यापार में नए ऑर्डर प्राप्त हो सकते हैं। साथ ही बिजनेस का विस्तार हो सकता है। आप लोग एक ओपल रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लाभप्रद रहेगा।
तुला राशि: राहु का भरणी नक्षत्र में प्रवेश आपके लिए शुभ फलदायी साबित हो सकता है। इस समय आप प्रापर्टी और वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं या फिर प्रापर्टी में निवेश भी कर सकते हैं। साथ ही आपको राजनीति में भी सफलता मिल सकती है या फिर कोई पद भी प्राप्त हो सकता है। अगर आपका व्यापार विदेश से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस समय आप एक फिरोजा रत्न धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए लाभप्रद रहेगा।