Rahu Nakshatra Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना जाता है। छाया ग्रह होने के बावजूद ये जातक के जीवन में शनि की तरह की प्रभाव डालता है। राहु को पापी ग्रह माना जाता है। ये राशि में करीब 18 माह तक रहते हैं। ऐसे में राहु की स्थिति में बदलाव का असर हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह से अवश्य पड़ता है। राहु राशि के साथ-साथ नक्षत्र परिवर्तन भी करते है जिसका असर भी हर राशि के जातकों के जीवन में किसी न किसी तरह अवश्य पड़ता है। बता दें कि इस समय राहु उत्तरा भाद्रपद में विराजमान है। लेकिन वह समय- समय पर नक्षत्र पद परिवर्तन भी करते हैं। जिसका असर भी हर राशि के जातकों के जीवन में पड़ता है। बता दें कि इस साल के अंत में यानी दिसंबर माह में राहु नक्षत्र पद परिवर्तन करने वाले हैं।। वह तृतीय पद से उत्तरा भाद्रपद के द्वितीय पद में आने वाले हैं। राहु के इस बदलाव का असर कुछ राशि के जातकों के जीवन में काफी अधिक पड़ सकता है। आइए जानते हैं राहु के नक्षत्र परिवर्तन करने से किन राशियों को मिल सकता है लाभ…

द्रिक पंचांग के अनुसार, 2 दिसंबर को दोपहर 4 बजकर 4 मिनट पर राहु उत्तर भाद्रपद के द्वितीय पद में प्रवेश कर जाएंगे और इस पद में 12 जनवरी 2025 तक रहने वाले हैं। आकाश मंडल के अनुसार, उत्तरा भाद्रपद 27 नक्षत्रों में से 26वां माना जाता है। इस नक्षत्र का स्वामी शनि है।

मकर राशि (Makar Zodiac)

मकर राशि के जातकों के लिए राहु का नक्षत्र पद परिवर्तन करना लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के लंबे समय से रुके काम पूरे हो सकते हैं। इसके साथ ही धन-धान्य की बढ़ोतरी होने के काफी अधिक चांसेस बन रहे हैं। इसके साथ ही इस राशि के जातकों के नौकरी में चल रही कई समस्याएं समाप्त हो सकती है। आपकी लगन, मेहनत और काम को देखते हुए कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इसके साथ ही नई नौकरी के भी अवसर मिल सकते हैं। शारीरिक और मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिल सकती है। परिवार में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। सुख-शांति बनी रहेगी। इसके साथ ही अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

तुला राशि (Tula Zodiac)

तुला राशि के जातकों के लिए भी राहु का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। करियर या फिर बिजनेस में चली आ रही समस्याएं अब समाप्त हो सकती है। ऐसे में आप मेंटली सही हो सकते हैं। लंबे समय से रुका काम पूरा हो सकता है। इसके साथ ही जीवन में खुशियों का आगमन होने के काफी अधिक संकेत नजर आ रहे हैं। कमाई के की स्त्रोत खुल सकते हैं। विदेशी स्रोतों से भी अच्छा धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा लंबे समय से चली आ रही स्वास्थ्य समस्याएं अब सही हो सकती है। जीवन में आप संतुष्ट नजर आ सकते हैं।

वृषभ राशि(Vrishabha Zodiac)

इस राशि के जातकों के लिए राहु का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस राशि में राहु ग्यारहवें भाव में रहने वाले हैं। ऐसे में इस राशि के जातकों की कई इच्छाएं पूरी हो सकती है। मन में दबी कई पुरानी इच्छाएं अब पूरा करने का मौका मिल सकता है। इसके साथ ही आपको हर क्षेत्र में सफलता हासिल हो सकती है। इसके साथ ही आप व्यापार को लेकर कोई प्लान बना रहे हैं, तो उसके सक्सेस होने के काफी अधिक चांसेस है। आर्थिक स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। इसके साथ ही राजनीति के क्षेत्र से जुड़े जातकों को सफलता हासिल हो सकती है। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा।

डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों जैसे ज्योतिषियों, पंचांग, मान्यताओं या फिर धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है। इसके सही और सिद्ध होने की प्रामाणिकता नहीं दे सकते हैं। इसके किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

मेष वार्षिक राशिफल 2024वृषभ वार्षिक राशिफल 2024
मिथुन वार्षिक राशिफल 2024कर्क वार्षिक राशिफल 2024
सिंह वार्षिक राशिफल 2024कन्या वार्षिक राशिफल 2024
तुला वार्षिक राशिफल 2024वृश्चिक वार्षिक राशिफल 2024
धनु वार्षिक राशिफल 2024मकर वार्षिक राशिफल 2024
कुंभ वार्षिक राशिफल 2024मीन वार्षिक राशिफल 2024